फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हर-हर गंगे के साथ लगाई आस्था की डुबकी

हर-हर गंगे के साथ लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हर-हर गंगे के साथ लगाई आस्था की डुबकी
हर-हर गंगे के साथ लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन



रायबरेली-डलमऊ। चैत्र मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अलग-अलग गंगा तटों पर आस्था की डुबकी लगाई। सबसे ज्यादा भीड़ डलमऊ के गंगा घाटों पर रही।


इसके अलावा ऊंचाहार के गोकना, सरेनी के रालपुर गंगा तट पर स्नानार्थियों का जमावड़ा रहा। स्नान करने के बाद गंगा तटों पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


डलमऊ के किला घाट, सड़क घाट, रानी शिवाला घाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट, शुकुल घाट, महावीरन घाट पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई।


स्नान करने के बाद तटों पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की। हिंदी वर्ष की प्रथम पूर्णिमा होने व महावीर जयंती होने के कारण गंगा घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन



माना जाता है कि इस पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि हनुमान जी का जन्म दिवस होने कारण चैत्र माह की पूर्णिमा को जो भक्त मां गंगा में स्नान पूजन कर हनुमान जी की पूजा करता है उसके कष्ट दूर हो जाते हैं। उधर, ऊंचाहार के गोकना और सरेनी के रालपुर गंगा तट पर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed