फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.72 करोड़ से चमकेंगी नानपारा की सड़कें

1.72 करोड़ से चमकेंगी नानपारा की सड़कें

Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
1.72 करोड़ से चमकेंगी नानपारा की सड़कें
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर की सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों के बीच लोग आवागमन करते हैं। पटरियां गायब हैं। इस समस्या के मामले में नगर वासियों ने आवाज उठाई तो नगर पालिका प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने कार्य योजना को हरी झंडी दे दी है। तीन वार्डों में लगभग नौ किलोमीटर मार्ग दुरुस्त किया जाएगा। पटरियां भी व्यवस्थित होंगी। इसके लिए 1.72 करोड़ के बजट को मंजूरी मिली है। अप्रैल से कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र में स्थित नानपारा नगर पालिका परिषद की सड़कों पर चलना दुश्वार है। कई वार्डों में गड्ढे के साथ ही जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इस मामले में शहर की नई सरकार बनने के बाद लोगों ने आवाज उठाई थी। इस पर नपाप प्रशासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू ने बताया कि तीन वार्डों में इंटरलॉकिंग व सीसी रोड निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। 1.72 करोड़ का बजट अनुमोदित हुआ है। प्रस्तावित बजट आवंटित होने का इंतजार किया जा रहा है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। प्रयास है कि अप्रैल के मध्य तक मार्गों का निर्माण कार्य शुरू हो जाए, जिससे कि बरसात के पूर्व नगर क्षेत्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वार्डों में खर्च होगा बजट
स्टेशन रोड पर नदिया के पुल से डालमिया धर्मशाला तक इंटरलॉकिंग का कार्य 55 लाख रुपये से।
इमामगंज चौराहे से कब्रिस्तान तक सीसी रोड का निर्माण 70 लाख रुपये से।
महक इलेक्ट्रॉनिक से बेलदारनटोला तक इंटरलॉकिंग कार्य पर सात लाख रुपये होंगे खर्च।

पेयजल व्यवस्था भी होगी दुरुस्त
इन वार्डों में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण के साथ ही अंडरग्राउंड पाइप लाइन भी दुरुस्त की जाएगी। जिससे पेयजल आपूर्ति के समय प्रेशर पड़ने पर पाइप लाइन फटने की समस्या उत्पन्न न हो।


बरसात के पहले कार्य पूरा करने की कोशिश
मार्ग निर्माण के लिए बजट का अनुमोदन शासन से हो गया है। मार्च के अंत तक बजट मिलने की उम्मीद है। इस मामले में पुन: शासन को पत्र भेजा गया है। प्रयास है कि 15 अप्रैल के आसपास कार्य शुरू करवाकर बरसात के पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
-अब्दुल मोहीद राजू, नपाप अध्यक्ष नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed