{"_id":"5a6e023a4f1c1b514a8b60fa","slug":"51517158970-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर मुद्दे को धार देने में जुटी विहिप, सवा लाख गांवों में मनाया जाएगा श्रीराम महोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर मुद्दे को धार देने में जुटी विहिप, सवा लाख गांवों में मनाया जाएगा श्रीराम महोत्सव
Updated Mon, 29 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद राम मंदिर मुद्दे को धार देने में जुट गई है। जनजागरण के लिए हनुमान जयंती पर 18 से 31 मार्च तक देश के सवा लाख गांवों में श्रीराम महोत्सव के साथ हनुमानजी की महाआरती होगी। यह निर्णय विहिप की अवध प्रांत की दो दिवसीय बैठक में लिया गया। वहीं, देश के कोने-कोने से संत 31 मार्च से 22 अप्रैल तक चलने वाली 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होकर राम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण करेंगे।
विज्ञापन
कारसेवकपुरम में रविवार को बैठक में परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या की परिक्रमा से समाज में धार्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा-भक्तिके संचार के साथ ही समग्र समाज के समन्वय से अपनत्व का भाव विकसित होता है।
विज्ञापन
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष चौरासी कोसी परिक्रमा वृहद रूप में मनाने की योजना बनी है। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के संतों ने पूरे देश के रामभक्तों से परिक्रमा में शामिल होने का आह्वान किया है। यह परिक्रमा राम मंदिर निर्माण के लिए जनजागरण का माध्यम बनेगी तथा सामाजिक समरसता का सूत्रपात करेगी। प्रांतीय सहमंत्री तथा गौरक्षा प्रभारी राकेश वर्मा ने सरकार से ग्राम पंचायत स्तर पर गौवंश संरक्षण अभयारण्य स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
गांव-गांव में लोगों को करेंगे जागरूक
शरद शर्मा ने बताया कि रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के साथ ही विहिप गांव-गांव में राम मंदिर के लिए जनजागरण करेगी। इसके तहत जगह-जगह अनुष्ठान, हनुमान चालीसा, यज्ञ, सुंदरकांड का पाठ, प्रवचन सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। वहीं, शोभायात्रा निकालकर राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
देश भर में होंगे सर्वदेव अनुष्ठान
शरद शर्मा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप देश भर के लाखों गांवों में सर्वदेव अनुष्ठान करने जा रही है। इसमें हिंदू, सिख, जैन सभी अपनी-अपनी पूजा पद्धति से अनुष्ठान कर राम मंदिर के लिए संकल्प लेंगे।
पदाधिकारियाें को सौंपी नई जिम्मेदारी
विहिप के प्रांतीय मंत्री रामगोपाल त्रिपाठी ने अवध के प्रांत पदाधिकारियाें के नए दायित्वों की घोषणा भी की। साकेत विभाग के बजरंग दल संयोजक महेश मिश्र को प्रांत सुरक्षा प्रमुख, रामलाल जायसवाल को साकेत जिला संरक्षक सदस्य, निरंकार मौर्य को साकेत जिला संयोजक, मोहन शास्त्री को साकेत विभाग सत्संग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर अवध प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसेवक शर्मा, कोषाध्यक्ष अलोपी शंकर मौर्य, प्रांत सहमंत्री राकेश वर्मा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राधेश्याम मिश्र, जितेंद्र शास्त्री, कार्यालय प्रमुख संतोष, शिवप्रताप सिंह, हरि अग्रवाल उपस्थित रहे।