फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   प्रेमिका के गैर से संबंध होने पर रची थी ट्रिपल मर्डर की साजिश0

प्रेमिका के गैर से संबंध होने पर रची थी ट्रिपल मर्डर की साजिश0

Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के गैर से संबंध होने पर रची थी ट्रिपल मर्डर की साजिश0
पुलिस ने मां व दो बेटियों की हत्या में प्रेमी समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मां व बेटी के साथ दरिंदगी और बाद मेें ट्रिपल मर्डर की साजिश महिला के प्रेमी ने ही रची थी। प्रेमिका के दूसरे व्यक्ति से संबंध होने पर प्रेमी इस कदर नाराज हुआ कि उसने साथियों संग मिलकर उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में पुलिस ने प्रेमी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई एसयूवी को भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एसपी आनंद कुलकर्णी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत रविवार की सुबह हरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने उमरिया पुल व कबीरपुर रिक्शा पुल के करीब नहर में दो बच्चियों के शव बरामद किए थे। पोस्टमार्टम इन बच्चियों में बड़ी बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बच्चियों के ननिहाल पक्ष ने दोनों की शिनाख्त की थी। जिसमें बच्चियों के मामा ने पुलिस को बताया कि बच्चियों की मां लापता है। यह जानकारी होने के बाद पुलिस ने बच्चियों की मां के मित्र शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी नवीन गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में नवीन ने इस पूरी वारदात को अपने पांच अन्य मित्रों के साथ अंजाम देना बताया। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नवीन के दो और साथी भवन पुरवा निवासी दिलीप शर्मा तथा खैराबाद थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी जुबेर को गिरफ्तार किया।

जिनकी निशानदेही पर बच्चियों की मां का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरिया के निकट सरायन नदी से बरामद किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है, गैंगरेप की बात से इंकार कर रहे हैं। इतना जरूर बताया है कि इस वारदात में शामिल शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा निवासी मुकेश ने महिला की बड़ी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

एसपी ने बताया कि नवीन के महिला से संबंध थे। इसके चलते महिला के पति ने उसे पांच वर्ष पहले छोड़ दिया था। पति के जाने के बाद नवीन ही महिला के परिवार की देखरेख कर रहा था। उसके बच्चों की परवरिश के साथ इलाज पर भी रुपये खर्च किए। बड़ी बेटी जब बीमार हुई, तब उसे लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

नवीन ने उस बच्ची के इलाज पर अच्छी खासी रकम खर्च की। इधर, जब रुपये कम पड़े तब महिला ने किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बना लिए। इस बात से नवीन इस कदर नाराज हुआ कि उसने महिला की हत्या की साजिश रच डाली। नवीन महिला व उसकी दो बच्चियों को लेकर नैपालापुर स्थित दिलीप शर्मा के मोबाइल की दुकान पर गया।

जिसके बाद तीनों की हत्या कर दी गई और शवों को नदी व नहर में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि शवों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने खैराबाद के नानकारी निवासी राजेश की एसयूवी (जाइलो) का इस्तेमाल किया। इस वारदात में नवीन गुप्ता, दिलीप शर्मा व जुबेर गिरफ्तार किए जा चुके थे।

उधर, पुलिस ने बुधवार रात को खैराबाद थाना इलाके के नानकारी में छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने शहर के मोहल्ला आनंद नगर निवासी राहुल, रमपुरवा निवासी मुकेश, खैराबाद के गनेशपुर निवासी पंकज व शवों को ठिकाने लगाने में मदद करने वाला खैराबाद थाना क्षेत्र के नानकारी निवासी राजेश को दबोच लिया।

पुलिस ने शवों को ठिकाने लगाने में प्रयोग की गई एसयूवी को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि घटना का राजफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है और आईजी से पुरस्कार की सिफारिश की गई है।


इस मौके पर एएसपी मधुबन सिंह, सीओ योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। राजफाश करने वाली टीम में हरगांव थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय, उपनिरीक्षक योगेंद्र राय, शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, खैराबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed