फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सपा 27 को करेगी तहसीलों पर प्रदर्शन

किसानों के लिए 21 जनवरी को तहसीलों पर प्रदर्शन करेगी सपा

Tue, 16 Jan 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सपा 27 को करेगी तहसीलों पर प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने 27 जनवरी को सभी तहसील मुख्यालयों पर किसान समस्याओं का निराकरण कराने तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरोध में होने वाले प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को बैठक कर तैयारियों को गति दी गई। आगामी दिनों में होने वाले सहकारिता चुनाव के साथ ही संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक अकबरपुर नगर में मंगलवार को हुई पूर्वमंत्री राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे 27 जनवरी को होने वाले प्रदर्शन की तैयारी में जुट जाएं। श्री वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनता के हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि गन्ना व आलू किसानों के हितों की अनदेखी हो रही है। बिजली की दरें लगातार बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


तय हुआ कि 27 को जोरदार प्रदर्शन अकबरपुर तहसील मुख्यालय पर किया जाएगा। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार आलापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने सम्बोधित किया। केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि मौजूदा सरकार की गलत नीतियों से आम जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का झुकाव तेजी से समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ा है। आगामी चुनाव में पार्टी को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। जरूरत है कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ क्षेत्र में बने रहे। उन्होंने आगामी 27 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरने को सफल बनाने का आह्वान किया। आगामी दिनों में होने वाले सहकारिता चुनाव पर भी उन्होंने चर्चा की। बैठक का संचालन जेपी सिंह ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व जिपंस प्रेमनारायण यादव, जिपंस प्रद्युम्न यादव, बलिराम, हीरालाल, विश्वनाथ, विद्या सिंह, आसिफ व राजन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed