फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   शारदा नहर में दिखी लंबी डॉल्फिन, देखने को उमड़े लोग

शारदा नहर में दिखी लंबी डॉल्फिन, देखने को उमड़े लोग

Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शारदा नहर में दिखी लंबी डॉल्फिन, देखने को उमड़े लोग
वन अधिकारियों ने शुरू की मॉनीटरिंग
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा स्थित शारदा नहर के पानी में गुरुवार को डॉल्फिन मछली देखे जाने के बाद उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने डॉल्फिन की मॉनीटरिंग के लिए कर्मचारियों को लगाकर नहर में पानी छोड़े जाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया है।

लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बंद पड़ी शारदा नहर में बृहस्पतिवार की दोपहर बड़वल व फिरोजाबाद गांव के बीच एकत्र पानी में डॉल्फिन गोते खाते हुए ग्रामीणों को दिखी। नहर में बड़ी मछली आने की सूचना पर देखने व शिकार करने वालों की भीड़ मौके पर जुटने लगी।
विज्ञापन


उधर गौरी गांव के वीर विक्रम व विशुनपुर लल्लन खाद लेने बढ़वल जा रहे थे तभी डॉल्फिन को देख रुक गए। मौके पर पहुंचे खमनखेड़ा निवासी रामसिंह ने यूपी-100 पर मामले की सूचना दी। सूचना के दो घंटे बाद वन क्षेत्राधिकारी आरके मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को हटाते हुए उसकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों को तैनात कर दिया और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि डॉल्फिन मछली घाघरा नदी से बहकर आई है, नहर के बंद हो जाने पर एकत्र पानी में रह गई।

करीब छह फीट लंबी इस मछली का वजन लगभग 55 से 60 किलो होगा। उन्होंने कहा कि मछली को पकड़ना उसके लिए हानिकारक साबित होगा। इसलिए पानी में रहते हुए उसकी देखरेख की जा रही है। वहीं मछली देखने आए ग्रामीणों का तांता देर शाम तक लगा रहा।


घाघरा नदी से शारदा नहर में डॉल्फिन मछली आ गई है। नेचुरल तरीके से इसे वापस घाघरा तक भेजने के लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन से बात कर पानी छोड़े जाने की बात की जाएगी। अगर इसे पकड़ा गया तो मछली मर सकती है। डेढ़ किमी. तक नहर में पानी भरा है उसी में डॉल्फिन की मॉनीटरिंग के लिए वन कर्मियों को लगाया गया जो दिन रात उसकी देखभाल करेंगे।
-जावेद अख्तर, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed