फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नगर में दो दिनों तक बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश

नगर में दो दिनों तक बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश

Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगर में दो दिनों तक बंद रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश
बलरामपुर। त्यौहार के मद्देनजर स्थानीय नगर में दो दिनों तक दिन में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। वाहनों के आवागमन के लिए पुलिस महकमे ने रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रविंद्र कुमार यादव ने गुरुवार को बताया कि एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर 30 सितंबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और एक अक्तूबर को मुहर्रम व भरत मिलाप के अवसर पर यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। 30 सितंबर को तुलसीपुर रोड पर सिसई घाट के पास, बहराइच रोड पर सेखुईकला तिराहा के पास, गोंडा रोड पर फुलवरिया बाईपास के पास से नगर में प्रात: 8 बजे से मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। नगर में आवागमन के लिए छोटे वाहनों को पीएनबी के पास गली से डायवर्जन किया गया है। छोटे वाहनों को पीपल तिराहा से बड़ा परेड होते हुए संतोषी माता तिराहे की ओर डायवर्जन किया गया है। एक अक्तूबर को तुलसीपुर रोड पर मेवालाल चौकी के पास, बहराइच रोड पर सेखुईया तिराहा के पास, उतरौला रोड पर नहर बालागंज, गोंडा रोड पर फुलवरिया बाईपास से नगर में मुहर्रम जुलूस प्रारंभ होने से समाप्ति तक वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। नगर में छोटे वाहनों के आवागमन के लिए पीपल तिराहा चौकी से बड़ा परेड होते हुए संतोषी माता तिराहे तक, पथिक होटल के बगल की गली से पंजाब नेशनल बैंक के पीछे गली तक, सुआंव पुल भगवतीगंज से हमीरवासिया के घर के सामने वाली गली तक वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ने सभी वाहन चालकों को रूट डायवर्जन का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed