{"_id":"5f2690e28ebc3e63e442f7e3","slug":"5100-kalash-will-be-used-for-the-decoration-of-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या भूमिपूजन: साकेत महाविद्यालय से सरयू तक 5100 कलश से सजेगी राम नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या भूमिपूजन: साकेत महाविद्यालय से सरयू तक 5100 कलश से सजेगी राम नगरी
Sun, 02 Aug 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी पांच अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर के शिलान्यास समारोह को दिव्य आभा प्रदान करने के उद्देश्य से अयोध्या महोत्सव न्यास 5100 मिट्टी के कलश को कलात्मक ढंग से सुसज्जित कर रहा है। यह कलश साकेत महाविद्यालय से अयोध्या मार्ग पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मिट्टी के घड़ों को कलात्मक ढंग से रंगो, कपड़ों, गोटों, आम के पल्लों और दीपों से सुसज्जित कर इनको तैयार किया जा रहा है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया यह कलश जनपद की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कलाकार अयोध्या महोत्सव न्यास के पदाधिकारी एवं संस्कार भारती के सदस्य निर्मित कर रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम आगमन पर नगर को सजाया संवारा जा रहा है। यह कलश मिट्टी के बने हुए हैं जिन को सजाया जा रहा है। इस काम में मुख्य रूप से फरवाही नृत्य के लोक कलाकार विजय यादव, अवधी लोक गायक विवेक पांडे, भजन गायक बृज मोहन तिवारी, चित्रकार शिव बक्श सागर प्रजापति, संस्कार भारती से रेणुका श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम पांडे राष्ट्रीय कवि संगम से अरुण द्विवेदी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन