फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50,000 cheat from businessman, accused arrested

Lucknow News: कारोबारी से 50 हजार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
50,000 cheat from businessman, accused arrested
गोसाईंगंज। यूपीआई से फर्जी भुगतान का झांसा देकर बाइक सवार ने कारोबारी से 50 हजार रुपये ठग लिए। इसका अहसास होने पर पीड़ित ने नौकर के साथ आरोपी को पकड़कर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के डीडवाना कुचामन के खुनझुना स्थित सिंगरौट खुर्द निवासी अजय वैष्णव का खुर्दही बाजार में ग्रेनाइट मार्बल का कारोबार है। रविवार दोपहर सुल्तानपुर के अखंडनगर स्थित बनगांव का शिव मंगल पांडेय बाइक से दुकान पर पहुंचा। उसने 53 हजार की ग्रेनाइट का सौदाकर दस हजार रुपये एडवांस में दिए। आरोपी ने नकद की जरूरत बताते हुए अजय को 50 हजार रुपये यूपीआई से फर्जी भुगतान कर दिया। फोन पर सफल भुगतान का मेसेज दिखाकर कारोबारी से 50 हजार रुपये लिए और तेजी से सड़क की ओर भागा। कारोबारी के पास भुगतान मिलने का मेसेज नहीं आया। संदेह होने पर अजय भी नौकर के साथ उसके पीछे गए। उन्होंने देखा कि आरोपी साथी को पैसे दे रहा है। इसी बीच अजय ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed