{"_id":"2cddd70bfb9aa832a39709a5de641c92","slug":"5000-thousand-rupees-for-students-who-scored-well-in-urdu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू टॉपर्स को सौगात देंगे सीएम अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू टॉपर्स को सौगात देंगे सीएम अखिलेश
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Sep 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उर्दू में सर्वोच्च अंकों के साथ पास होने वाले छात्र-छात्राओं को 5000-5000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितंबर को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
राज्य सरकार यूपी बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें।
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सचिव डॉ. शमीम अहमद ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में कहा है कि यूपी बोर्ड 2014 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उर्दू में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे छात्रों की सूची उपलब्ध करा दी है।