{"_id":"625fc176b46f052a1a5519ec","slug":"5000-sports-ground-will-be-made-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- गांवों में 5000 खेल के मैदान बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- गांवों में 5000 खेल के मैदान बनाएगी सरकार
Wed, 20 Apr 2022 01:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:46 PM IST
सार
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा के तहत गांवों में खेल के मैदान बनाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांवों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए गांवों में मनरेगा के तहत खेल के मैदान बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मनरेगा पार्क के रूप में खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 11,000 खेल मैदानों का निर्माण कराया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 5,000 खेल मैदानों बनाने की योजना है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त किसानों के खेतों में मनरेगा के तहत फलदार पौधों का रोपण, फूलों की खेती और नर्सरी की स्थापना भी कराई जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिगत जल सुधार एवं जल संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत चेक डैम निर्माण, बंडिंग, तालाब निर्माण एवं पुनरुद्धार भी कराया जाएगा।