फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5000 quintals of NPK reached the district, will be sent to potato producing areas today.

Lucknow News: जिले में पहुंची 5000 क्विंटल एनपीके, आज आलू उत्पादन वाले क्षेत्रों में भेजी जाएगी

Wed, 15 Oct 2025 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
5000 quintals of NPK reached the district, will be sent to potato producing areas today.
खाद।
लखनऊ। किसानों को राहत देते हुए मंगलवार को जिले को 5000 क्विंटल एनपीके उर्वरक प्राप्त हो गया है। बुधवार से यह खाद आलू उत्पादन वाले प्रमुख क्षेत्रों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने बताया कि बीकेटी, चिनहट, मलिहाबाद और माल क्षेत्रों के अधिकांश किसान आलू की खेती करते हैं। इस समय आलू की बोआई शुरू हो रही है और किसानों को सबसे अधिक एनपीके की जरूरत पड़ती है। किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बाराबंकी से मंगलवार शाम एनपीके की रैक लखनऊ पहुंची। बुधवार शाम तक करीब 2500 क्विंटल खाद साधन सहकारी समितियों पर वितरण के लिए भेज दी जाएगी। किसानों की भीड़ नियंत्रित रखने के लिए शेष उर्वरक 100 से अधिक निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर भी निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वरक की कमी पर करें शिकायत

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरक की किसी भी कीमत पर किल्लत नहीं होने दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान उर्वरक से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9198938099 और जिला कृषि अधिकारी को 7839882167 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed