{"_id":"5fbe96e78ebc3e9c03341a78","slug":"5000-police-personnel-will-be-taken-from-the-districts-to-handle-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात संभालने के लिए जिलों से लिए जाएंगे 5000 पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात संभालने के लिए जिलों से लिए जाएंगे 5000 पुलिस कर्मी
Wed, 25 Nov 2020 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
यातायात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बड़े शहरों में यातायात व्यवस्था संभालने केलिए 5000 पुलिस कर्मियों को यातायात निदेशालय प्रतिनियुक्ति पर लेगा। इनमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिस कर्मी शामिल होंगे। इसके लिए डीजीपी ने सहमति दे दी है। यातायात निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक जिस जिले से ये पुलिस कर्मी लिए जाएंगे, उसी जिले में इन्हें तैनात भी किया जाएगा।
प्रदेश के कुछ बड़े जिलों में यातायात व्यवस्था को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं। इसी में सुधार के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। फिलहाल अयोध्या में आने वाले दिनों में अधिक यातायात पुलिस कर्मियों की जरूरत होगी, इसलिए सबसे अधिक पुलिसकर्मी अयोध्या में दिए जाएंगे। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, बरेली, आगरा और गाजियाबाद में यातायात को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस कर्मी लिए जाएंगे।