फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 saplings distributed to children for environmental protection

Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को बांटे 500 पौधे

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
500 saplings distributed to children for environmental protection
रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की रायबरेली इकाई ने प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। पूरी टीम समर्पण भाव से काम कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को दुर्गा इंटर कॉलेज में मातृभूमि सेवा मिशन के सदस्यों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए 500 पौधे वितरित किए, ताकि इन्हें रोपित किया जा सके। सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। संयोजक प्रदीप पांडेय ने दुर्गा इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के प्रबंधक अमित कुमार चौधरी ने कहा कि यह कार्य बहुत सराहनीय प्रयास है। समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है, बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांती मिलती है। बच्चे, युवा, मातृशक्ति, वृद्ध सभी आयु के लिए योग बहुत ही लाभकारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ओम नम: शिवाय, हर हर महादेव, बम बम भोले का बहुत ही सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया। योग प्रशिक्षक बृजमोहन एवं सह योग प्रशिक्षक सूरज सिंह ने प्रकृति के साथ-साथ अष्टांग योग की शुरुआत प्रार्थना, शक्तिशाली पवित्र ओम का उच्चारण, सूर्य नमस्कार का अभ्यास मंत्रों सहित किया। आसन, प्राणायाम में अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, मुद्रा और ध्यान का अभ्यास कराया। प्रमिला वर्मा, लक्ष्मी, आरती त्रिपाठी, मनीष कुमार, गीतेश दीक्षित, धर्मेंद्र, दीपेंद्र, देवेंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार, मधु सिंह, अनु झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed