फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 people suffering from diahhria in a week

सावधानः एक सप्ताह में 500 लोग आए डायरिया की चपेट में

Wed, 05 Aug 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 05 Aug 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
500 people suffering from diahhria in a week

लखनऊ के काकोरी में फैला डायरिया और सीएचसी पर अव्यवस्था के बीच इलाज लोगों में खौफ का पर्याय बन गया है। पिछले एक हफ्ते में डायरिया की चपेट में 500 से अधिक लोग आ गए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन


एक हफ्ते बाद भी डायरिया के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। एक व्यक्ति की मौत के बाद डर ऐसा समाया कि लोग कर्ज तक लेकर इलाज कराने लगे।

मंगलवार को काकोरी सीएचसी में छह मरीजों का इलाज जारी रहा जिसमें पायल सैनी (7),रामगुलाम (40) और धीरेंद्र (32) को नाजुक हालत में भर्ती किया गया है। जबकि दो मरीजों की हालत में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां नल से निकल रहा पानी भी बदबू दे रहा है। अब स्थिति ये है कि डायरिया की चपेट में आने वाले लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।

... अब तो ई तालाब के पानी से डर लागत है

500 people suffering from diahhria in a week

काकोरी के जयपाल (75) कहते हैं कि सीएचसी के पीछे बड़े तालाब में पूरे इलाके का गंदा पानी गिरता है। अब यही पानी पाइपलाइन की सप्लाई में आ रहा और गंदा पानी जान का दुश्मन बनता जा रहा है। जयपाल कहते हैं कि पूरा जीवन बीतने को है लेकिन ऐसी महामारी कभी नहीं देखी जहां एक साथ इतने लोग एक साथ बीमारी की चपेट में आ गए। अब तो ई तालाब के पानी से डर लागत है।

काजीगढ़ी के रहने वाली शबनम,साजिया,सूफिया और रिजवान डायरिया की चपेट में है। पिछले कई दिनों से इन सभी का इलाज सीएचसी और स्थानीय अस्पताल में चल रहा है लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं है।

शबनम बताती हैं कि परिवार के सभी लोग एक साथ बीमार हुए तो हर कोई डर गया। सभी का आरोप था कि समय पर इलाज मिल जाता और व्यवस्था ठीक होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती।सीएचसी के दवा काउंटर के पास लगे हैंडपंप के आसपास बिना सफाई किए गंदगी पर ही चूना छिड़क दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed