फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 New MBBS SEATS IN UTTAR PRADESH

अगले साल बढ़ जाएंगी MBBS की 500 सीटें

Fri, 25 Jul 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
500 New MBBS SEATS IN UTTAR PRADESH

एमबीबीएस में दाखिले की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में सरकारी कोटे की एमबीबीएस की 500 सीटें अगले शैक्षिक सत्र से बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन


सरकार सहारनपुर व बांदा मेडिकल कॉलेज के साथ ही गौतमबुद्धनगर में बन रहे प्रदेश के दूसरे चिकित्सा विश्वविद्यालय को भी हर हाल में अगले वर्ष तक शुरू करवा देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


साथ ही लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में भी अगले साल से यूजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

सहारनपुर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। यहां पर डॉक्टरों की भी तैनाती हो गई है। बांदा मेडिकल कॉलेज की भी तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

हाल ही में प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के 206 पद स्वीकृत किए हैं। यहां पर 94 पद चतुर्थ श्रेणी के भी स्वीकृत हुए हैं।

इन पदों पर शीघ्र ही भर्ती शुरू हो जाएगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में भी स्नातक कक्षाओं को शुरू करने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के मानकों को पूरा करने की कवायद में अभी से जुट गई है।

समय से काम पूरा कर अगले वर्ष से पढ़ाई का लक्ष्य रखा गया है। खुद प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा बीएस भुल्लर ने इन संस्थानों को अगले वर्ष से हर हाल में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी से तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed