फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 in the records, not even 50 plants were found on the spot

Lucknow News: अभिलेख में 500, मौके पर 50 पौधे भी नहीं मिले

Wed, 23 Jul 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
500 in the records, not even 50 plants were found on the spot
पौधरोपण।
लखनऊ। तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है। अदम गोंडवी की यह शायरी पौधरोपण के सरकारी दावों पर सटीक बैठती है। इसकी हकीकत देखनी हो तो काकोरी विकासखंड क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों पहिया आजमपुर और अमेठिया सलेमपुर के विद्यालय पहुंचकर देख सकते हैं।
विज्ञापन

नौ जुलाई को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यहां करीब 500 पौधरोपण दिखाया गया है, लेकिन मौके पर दोनों विद्यालयों में 50 पौधे भी नहीं मिले। एक विद्यालय में अभियान के तहत जो 10 पौधे रोपे गए, उसमें से छह चंद दिन में ही गायब हो गए, जबकि एक अन्य विद्यालय में गमलों में ही पौधे रोपकर अभियान की इतिश्री कर ली गई।
विज्ञापन

कागज में 250, मौके पर चार पौधे मिले
ग्राम पहिया आजमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विलय किया जा चुका है। पंचायतराज विभाग के अभिलेखों में इस गांव में पीपल, पाकड़, बरगद, कदम, नीम के करीब 250 पौधे रोपने का दावा है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक शबनम ने बताया कि प्रधान मतीन अहमद के उपलब्ध कराए गए 10 पौधे विद्यालय प्रांगण में रोपे गए थे। इनमें से मौके पर चार पौधे मिले। तीन खाली गड्ढा भी मिला। विद्यालय की चहारदीवारी भी है, इसके बाद भी छह पौधे गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल नहीं यहां गमलों में रोपे गए 12 पौधे
पंचायतीराज विभाग के आंकड़ों में ग्राम पंचायत अमेठिया सलेमपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 350 पौधे रोपने का दावा किया गया है, लेकिन यहां तो पौधे रोपने की जगह ही नहीं है। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सुबूही ने बताया कि विद्यार्थियों के परिजनों ने पौधरोपण अभियान के दिन 12 गमलों में सदाबहार, क्रोटन, फरेंदा आदि प्रजाति के पौधे लगाए थे। धरातल पर विद्यालय परिसर में कोई पौधा नहीं रोपा गया।

Iसरकार का पौधरोपण अभियान कार्यक्रम तो अच्छा है, लेकिन जमीनी हकीकत से दूर है। हर साल पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन देखभाल नहीं होने से सूख जाते हैं। I
I- राम लखन रावत, ग्रामीण अमेठिया सलेमपुरI
Iक्षेत्र में कागजों में सैकड़ों पौधे रोपे गए हैं। स्कूल परिसर के लिए प्रधान ने जो 10 पौधे दिए, उसमें से आधे से अधिक गायब हैं। पौधरोपण के झूठे आंकड़े दिए जाते हैं। सही जांच हो तो हकीकत सामने आ जाएगी।I
I- रंजीत मौर्या, ग्रामीण पहिया आजमपुर I
Iमेरी ग्राम पंचायत के कुशमौरा माइनर, आउटर रिंग रोड के किनारे व चकरोड आदि स्थानों पर 3000 पौधे रोपित किए गए हैं।I
I- ममता रावत, प्रधान अमेठिया सलेमपुरI
Iमेरी ग्राम पंचायत में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय व श्मशानघाट प्रांगण में 1400 पौधे रोपित किए गए हैं। I
I- मतीन अहमद, प्रधान ग्राम पहिया आजमपुरI

पौधरोपण।

पौधरोपण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article