फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 amarnath travellers of Lucknow stranded in Kashmir.

कश्मीर में फंसे हैं लखनऊ के 500 अमरनाथ यात्री

Sun, 10 Jul 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
500 amarnath travellers of Lucknow stranded in Kashmir.
अमरनाथ में चल रहे एक भंडारे में लोगों ने शरण ली है - फोटो : amar ujala

हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद कश्मीर में कर्फ्यू लगने के बाद पहलगाम व बालटाल में लखनऊ के करीब 500 अमरनाथ यात्री फंस गए हैं। शहर के ठाकुरगंज के निवाजगंज निवासी मनीष रस्तोगी भी तीन अन्य परिवारीजनों के साथ वहां फंसे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से शनिवार रात 12 बजे फोन पर उन्होंने बताया कि बाबा के दर्शन के बाद शनिवार को हिमगिरी ट्रेन से जम्मू से वापसी का रिजर्वेशन है, लेकिन वह शनिवार तक बालटाल से नहीं चल सके थे।
विज्ञापन


सैंकड़ों गाड़ियां फंसी हैं। बालटाल में फंसे मनीष ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात 11 बजे से तीन बजे के बीच सुरक्षा घेरे में यात्रियों को श्रीनगर की ओर निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह शाम से ही गाड़ी में बैठे हुए हैं। अभी तक गाड़ियों को छोड़ा नहीं गया है। उम्मीद है कि रात तीन बजे से पहले यात्रियों को को निकाला जाएगा। मनीष ने बताया बालटाल में हजारों यात्री दो दिन से रुके हैं।

मोबाइल संपर्क न हो पाने से बढ़ी चिंता

500 amarnath travellers of Lucknow stranded in Kashmir.

हिंसा के बाद कश्मीर में बंद कर दिए गए इंटरनेट और नेटवर्क में आ रही दिक्कतों के चलते भी वहां यात्रा में फंसे लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ी हैं। इंदिरा नगर निवासी विजय की समिति के तमाम लोग वहां भंडारा लगाने गए हैं, लेकिन बालटाल में यात्रा रुक जाने से वहां दिक्कतें हैं।

विजय ने बताया कि समिति के तमाम लोगों के फोन वहां काम नहीं कर रहे है। नेट वहां बंद करवा दिया गया है। बड़ी मुश्किल से शनिवार को बात हो सकी। ट्रांसगोमती निवासी अखिलेश सिंह के दोस्त भी वहीं यात्रा पर गए हैं, जिनसे शनिवार को बात नहीं हो सकी। लखनऊ के विजय पाठक भी यात्रा पर गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed