{"_id":"64365af8bc98808639033813","slug":"50-thousand-rupees-loot-on-petrol-pump-in-sultanpur-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लूट: रात के अंधेरे में चार बदमाशों ने असलहे के दम पर सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर लूट: रात के अंधेरे में चार बदमाशों ने असलहे के दम पर सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूटे
Wed, 12 Apr 2023 12:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:47 PM IST
सार
लखनऊ वाराणसी हाइवे पर बदमाशों ने असलहे के दम पर पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूट लिए। मामले की जानकारी पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी पेट्रोल पंप पर हुई लूट।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में लखनऊ - वाराणसी फोरलेन हाईवे पर कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट में एक पेट्रोल पंप पर 50 हजार लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की है।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात करीब 12:30 बजे के आसपास की है। कोतवाली नगर के अमहट स्थित केबीएस पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात बदमाश आ धमके। पेट्रोल पंप के सेल्समैन मुकेश पांडेय का कहना है कि बदमाशों ने असलहा सटाकर उससे 50 हजार रुपये कैश और एक मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल: पूछा - माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - परिवारवाद को रोकना भाजपा के लिए मुश्किल , कई दिग्गज व मंत्री आगे बढ़ाना चाहते हैं विरासत
घटना के समय तीन और सेल्समैन भी पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। मुकेश ने घटना की सूचना तत्काल पेट्रोल पंप मालिक कसीर अहमद को दी। वे तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बाबत जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एसपी सोमेन वर्मा और एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में करीब तीन घंटे तक पुलिस टीम ने सघन जांच पड़ताल की। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।