फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 poles' wires burned, families yearn for electricity and water.

Lucknow News: 50 खंभों के जले तार, बिजली पानी के लिए तरसे परिवार

Sun, 26 Apr 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
50 poles' wires burned, families yearn for electricity and water.
बिजली के जलते तार।
लखनऊ। भीषण गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 50 बिजली खंभों के तारों में आग लग गई। इससे उपभोक्ता 7 से 19 घंटे तक बिजली और पानी के लिए परेशान रहे। उपकेंद्र के कर्मचारी अव्यवस्था से जूझते रहे, जबकि अधिकारी एयरकंडीशन कमरों से व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


आलमबाग के रेलवे पावर हाउस में शनिवार सुबह 9:20 बजे 33 हजार वोल्ट की आपूर्ति फेल हो गई। एक ऑपरेटर इसे महज 10 मिनट में दूसरे स्रोत से चालू कर सकता था, लेकिन 33 केवी के जिम्मेदार दूसरे होने के कारण बिजली सुबह 10:40 बजे चालू हो सकी। एक्सईएन कृष्णानंद ने बताया कि उन्हें उपकेंद्र ठप होने की जानकारी ही नहीं थी।
विज्ञापन


वहीं, नादान महल सड़क उपकेंद्र के अशर्फाबाद में शुक्रवार रात करीब 10 बजे खंभे की एबीसी में आग लगी। इससे 700 घरों में शनिवार सुबह 5 बजे तक बिजली गुल रही। दोपहर 12 बजे फिर तार टूटने से दो घंटे और बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता गुड्डू ने बताया कि सात घंटे बिजली न होने से उनकी दुकान की आइसक्रीम पिघल गई। अधीक्षण अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि कई जगह खंभों में आग लगने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में भी घंटों रहा संकट

- चौक स्थित राजा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात 10 बजे तार आपस में चिपक गए। इससे भावना सिंह रोड, नाला बेगमगंज और भीम नगर जैसे इलाकों में रात भर अंधेरा रहा। बिजली कर्मी तारों को सही करके गए, लेकिन शनिवार सुबह 9:30 बजे तार फिर जल गए। इससे 500 परिवारों में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 19 घंटे बिजली और पानी का संकट रहा।

- इंदिरानगर के बी ब्लॉक स्थित तिकोनिया पार्क के वेंडर सेंटर के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एबीसी लाइन जलने लगी। तारों पर दौड़ती आग देखकर आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। एक घंटे बाद कर्मचारी बिजली चालू करने पहुंचे।


एबीसी गुणवत्ता पर उठे सवाल

उपभोक्ता शैल श्रीवास्तव, अमरनाथ मिश्र और आशीष ने एबीसी की गुणवत्ता पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि जिस तरह से एबीसी पिघल रही है और उसमें आग लग रही है, वह घटिया गुणवत्ता का संकेत है। उपभोक्ताओं ने प्रबंधन से एबीसी की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की मांग की है।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

बिजली के जलते तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed