फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 percent discount in hotels on amrit mahotsav.

Amrit Mahotsav: अमृत महोत्सव पर छाने लगा उल्लास, होटल बुकिंग पर 50 प्रतिशत, खाने पर 25 फीसदी छूट

Wed, 10 Aug 2022 12:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Aug 2022 12:39 PM IST
सार

एलडीए की पहल पर राजधानी लखनऊ के होटल व रेस्त्रां मालिकों ने राहत देने का ऐलान किया है। मॉल में 11-17 अगस्त तक खरीदारी पर आकर्षक ऑफर दिया जाएगा।

विज्ञापन
50 percent discount in hotels on amrit mahotsav.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में अमृत महोत्सव का उल्लास छाने लगा है। इसका आनंद बढ़ाने के लिए होटल, रेस्त्रां के साथ मॉल में जनता को आकर्षक छूट दी जाएगी। इसका लाभ विशेष रूप से सैन्यकर्मी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बुजुर्गों को मिलेगा। एलडीए की पहल पर जहां होटल में कमरे बुक करने पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी तो रेस्त्रां में खाना खाने पर कम से कम 25 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। मॉल में खरीदारी पर भी ऑफर दिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


एलडीए में मंगलवार को होटल, रेस्त्रां व मॉल मालिक, संचालकों के साथ बैठक में वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने शहर के लोगों को आकर्षक ऑफर देने के साथ आसपास के चौराहे भी गोद लेकर सजाने-संवारने की अपील की। सभी से कहा गया कि अपने प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बनाएं। इस पर होटल, रेस्त्रां कारोबारियों ने 25 से 50 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर देने पर सहमति जताई। मॉल संचालक भी 11 से 17 अगस्त तक खरीदारी पर आकर्षक ऑफर देंगे।
विज्ञापन


हजरतगंज में खास होगा कार्निवॉल
एलडीए वीसी ने बताया कि हजरतगंज में तीन दिन का कार्निवॉल रहेगा। इसमें होटल, रेस्त्रां और मॉल संचालकों से भी भागीदारी करने के लिए कहा गया है। इस दौरान सभी प्रतिष्ठान मालिक अपने यहां विशेष सजावट के साथ आसपास सफाई के अलावा जगमगाहट करेंगे। वीसी ने कहाकि उत्सव भरा सप्ताह पूरे शहर में दिखना चाहिए। हजरतगंज के कारोबारी अपने यहां अन्य आयोजन भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े आकार के झंडे फहराएंगे
चारबाग होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन यह सुनिश्चित कराएगा कि सभी होटलों में बड़े आकार के झंडे फहराए जाएं। इसके अलावा होटल व रेस्त्रां उनके यहां आने वालों को बलिदानियों की वीर गाथाएं सुनाने की व्यवस्था करेंगे। होटल रेडिसन, लेवाना, लीनिएज, पिकैडली, रॉयल कैफे रेस्त्रां व होटल सिलवेट सहित अन्य ने 25 से 50 फीसदी छूट के साथ अपने यहां बुजुर्गों, सैन्यकर्मियों, स्वतंत्रता सेनानियों के आने पर इनका सम्मान किए जाने की व्यवस्था करने पर भी सहमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed