फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50% of women with cervical cancer arrive at the hospital late

Lucknow News: 50 फीसदी सर्वाइकल कैंसर पीड़ित महिलाएं देर से पहुंचती हैं अस्पताल

Wed, 21 Jan 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
50% of women with cervical cancer arrive at the hospital late
लखनऊ। शहरी इलाकों में सर्वाइकल कैंसर की पहचान में हो रही देरी गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। इसलिए सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। गोमतीनगर स्थित निजी संस्थान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रिमा रे ने बताया कि एफओजीएसआई रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, भारत में एचपीवी से जुड़े कैंसर में सर्वाइकल कैंसर का हिस्सा 87.6 प्रतिशत है, जिसमें उत्तर प्रदेश की भागीदारी काफी ज्यादा है। कामकाजी महिलाएं काम के दबाव और घर की जिम्मेदारियों के चलते जांच टाल देती हैं। वे अक्सर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं और बीमारी गंभीर होने पर ही वे डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। 21 साल की उम्र से सर्वाइकल कैंसर की जांच शुरू कर देनी चाहिए। 21 से 29 साल की महिलाओं को हर तीन साल में पैप स्मीयर करवाना चाहिए, जबकि इसके बाद पैप स्मीयर और एचपीवी टेस्ट दोनों की सलाह दी जाती है। असामान्य ब्लीडिंग, पानी जैसा या बदबूदार डिस्चार्ज और पेल्विक दर्द जैसे शुरुआती लक्षण अक्सर अनदेखे कर दिए जाते हैं। इन पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed