फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 lakh rupees from the fraud was routed into mule accounts

Lucknow News: म्यूल खातों में लिए गए थे ठगी के 50 लाख रुपये

Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
50 lakh rupees from the fraud was routed into mule accounts
लखनऊ। विभूतिखंड में जेएस टाॅवर में कॉल सेंटर खोलकर लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों ने 50 लाख रुपये म्यूल खातों में लिए थे। साइबर सेल की पूछताछ में गिरोह के सरगना हरदोई के शाहाबाद निवासी जीशान खान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर सेल और विभूतिखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था। पुलिस को इनके पास से कई मोबाइल और लोगों के डेटा मिले थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक 25 म्यूल खातों की जानकारी मिल सकी है। पुलिस ने संबंधित बैंकों से इनके ग्राहकों का विवरण मांगा है। वहीं, पुलिस उस आरोपी की भी तलाश में हैं जो जीशान को फ्रेशवर्ल्ड.कॉम और शाइन.कॉम से नौकरी के लिए आवेदकर्ताओं का डेटा दिलाता था। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जल्द ही रायबरेली, आजमगढ़ और दिल्ली रवाना होगी।
विज्ञापन

यह होता है म्यूल खाता
म्यूल खाता वह बैंक खाता होता है जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी अवैध रूप से प्राप्त रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने या छिपाने के लिए करते हैं। आमतौर पर अपराधी किसी व्यक्ति को नौकरी, कमीशन, ऑनलाइन कमाई या अन्य लालच देकर उसका बैंक खाता इस्तेमाल करते हैं। कई बार खाता धारक को पता भी नहीं होता कि उसके खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर करने में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed