फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 crore rupees will be spend to improve the condition of parks in Lucknow.

लखनऊ: पर्यावरण सुधारने पर खर्च होंगे 50 करोड़, पार्कों को किया जाएगा विकसित

Sun, 08 Aug 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

महापौर ने बताया कि शहर के 381 अविकसित और 325 अर्धविकसित पार्कों को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इस कार्य पर 34.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन पार्कों में महिलाएं टहलने के लिए ज्यादा जाती हैं, वहां पिंक यूरीनल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
50 crore rupees will be spend to improve the condition of parks in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण को सुधारने पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें शहर के 706 पार्कों को विकसित किए जाएगा और अमीनाबाद सहित शहर के दस प्रमुख बाजारों-मार्गों में ग्रीन बफर जोन बनाए जाएंगे। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग के बजट से कराए जाने वाले कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें नगर आयुक्त के अलावा प्रशासन, एलडीए, लोक निर्माण विभाग और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


महापौर ने बताया कि शहर के 381 अविकसित और 325 अर्धविकसित पार्कों को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इस कार्य पर 34.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन पार्कों में महिलाएं टहलने के लिए ज्यादा जाती हैं, वहां पिंक यूरीनल बनाए जाएंगे। पार्कों में वो पौधे अधिक लगाए जाएंगे जो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। इकोलॉजिकल सिस्टम विकसित करने के लिए संकरी पौधे व मंगल वाटिका भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन


बाजारों में बनेंगे ग्रीन बफर जोन
बजट से करीब 15 करोड़ खर्च कर शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में ग्रीन बफर जोन और कॉरिडोर बनाए जाएंगे। जिन बाजारों में ग्रीन कॉरिडोर और बफर जोन बनाए जाएंगे, उनमें वह पांच मॉडल बाजार भी शामिल हैं, जिनका प्रस्ताव नगर निगम सदन ने पास किया था। उनमें अमीनाबाद, यहियागंज, चौक, भूतनाथ व आलमबाग बाजार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे ग्रीन कॉरिडोर

शहीद पथ के किनारे, विक्रमादित्य मार्ग व रेलवे लाइन के किनारे 50 मीटर तक, आईआईएम तिराहा सीतापुर रोड, आईआईएम तिराहा से यादव तिराहा, यादव तिराहा से हरदोई रोड तक, एयरपोर्ट वीआईपी एंट्री से कानपुर रोड तक, विजयीपुर अंडरपास से पिकप भवन और आईजीपी चौराहा से फैजाबाद रोड तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed