फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50-bed AYUSH hospitals built in eight districts and 32 AYUSH dispensaries also built in UP

UP: आठ जिलों में बनेंगे 50 बेड के आयुष अस्पताल, 32 सरकारी आयुष औषधालय भी बनेंगे; 65181 लाख की कार्ययोजना मंजूर

Sat, 05 Jul 2025 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

यूपी के आठ जिलों में 50 बेड के आयुष अस्पताल बनेंगे। 32 सरकारी आयुष औषधालय भी बनाए जाएंगे। इसके लिए नेशनल आयुष मिशन की 11वीं शासी निकाय की बैठक में 65181 लाख की कार्ययोजना मंजूर हो गई है।

विज्ञापन
50-bed AYUSH hospitals built in eight districts and 32 AYUSH dispensaries also built in UP
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर, चित्रकूट, भदोही, महाराजगंज, फिरोजाबाद, सीतापुर, बहराइच और चंदौली में 50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल बनेंगे। शुक्रवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई नेशनल आयुष मिशन की 11वीं शासी निकाय की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कुल 65181.20 लाख रुपये की राज्य वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 का भी अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन


बैठक में आयुष सेवाओं के लिए 51970.27 लाख रुपये, आयुष शिक्षा संस्थानों के लिए 8617.10 लाख रुपये, फ्लैक्सी पूल के लिए 3092.43 लाख रुपये और व्यवस्थापन लागत के लिए 1501.40 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। आयुष सेवाओं में 19448 लाख रुपये नए प्रस्तावों, 21478.28 लाख रुपये आवर्ती व्यय (आयुष दवाइयां, मानव संसाधन आदि), 11043.98 लाख रुपये पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं की शेष राशि (अनावर्ती) पर व्यय किए जाएंगे।

विज्ञापन

हर औषधालय के लिए 30 लाख रुपये निर्धारित

नए प्रस्ताव में आठ जिलों में 50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल के लिए हर अस्पताल को गैर आवर्ती राशि 15 करोड़ तय की गई है। आकांक्षी जिलों में 32 सरकारी आयुष औषधालय बनेंगे। हर औषधालय के लिए गैर-आवर्ती राशि 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बहराइच, आजमगढ़ और मिर्जापुर में तीस बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों के लिए 10.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। फ्लैक्सी पूल में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में छह पंचकर्म और योग केंद्र स्थापित किए जाएंगे। हर केंद्र के लिए 31.09 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

ई-संजीवनी के तहत टेलीमेडिसिन हब स्थापित किए जाएंगे

लखनऊ के स्टेट यूनानी और होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज तथा गोरखपुर के आयुष विश्वविद्यालय में ई-संजीवनी के तहत टेलीमेडिसिन हब स्थापित किए जाएंगे। एक टेलीमेडिसिन हब की स्थापना पर 10.50 लाख रुपये व्यय किया जाएगा। आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए दो करोड़ की लागत से आयुष सूचना सॉफ्टवेयर विकसित और संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed