{"_id":"63f1afe180b82516000636ee","slug":"5-percent-pension-will-be-deducted-of-former-pwd-hod-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PWD: पूर्व विभागाध्यक्ष की पेंशन से जीवनपर्यंत 5 प्रतिशत कटौती, तबादला घपले में सरकार की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PWD: पूर्व विभागाध्यक्ष की पेंशन से जीवनपर्यंत 5 प्रतिशत कटौती, तबादला घपले में सरकार की बड़ी कार्रवाई
Sun, 19 Feb 2023 10:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:43 AM IST
सार
तबादला घपले में दोषी पाए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी के पूर्व विभागाध्यक्ष की पेंशन से आजीवन 5 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। उन्होंने नियमों को दरकिनार कर तबादले किए थे।
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडब्ल्यूडी के पूर्व विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता की पेंशन से जीवनपर्यंत 5 प्रतिशत की कटौती होगी। तबादला घपले में दोषी ठहराए गए गुप्ता के खिलाफ इस कार्रवाई के आदेश प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। विभाग के इतिहास में किसी विभागाध्यक्ष के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है।
विज्ञापन
विभाग में शिकायतों की जांच में सामने आया कि तबादला नीति के अनुसार, 30 अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) के ही तबादले हो सकते हैं। लेकिन, नियम दरकिनार कर जून, 2022 में 42 एक्सईएन के तबादले किए गए। जेई व एई के भी 46 ट्रांसफर नीति से परे जाकर किए गए।
विज्ञापन
मामले में तत्कालीन विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच कार्मिक निलंबित किए गए थे। गुप्ता नवंबर में रिटायर हो चुके हैं। उनकी पेंशन कटौती की संस्तुति यूपीपीएससी की सहमति के लिए भेजी गई थी, जहां से इसे हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन