फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 illegal construction seized

निर्माणाधीन मेगामार्ट सहित पांच अवैध निर्माण सील

Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
5 illegal construction seized
निर्माणाधीन मेगामार्ट सहित पांच अवैध निर्माण सील
विज्ञापन

स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण, संयुक्त सचिव ने अवर अभियंता को दिया नोटिस
एलडीए ने मंगलवार को आशियाना में एक निर्माणाधीन मेगामार्ट सहित पांच अवैध निर्माण सील किए हैं। अवैध निर्माण में तीन गोमतीनगर, एक आशियाना कॉलोनी, एक कैसरबाग का है। वहीं अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जगह उनको शह देने के चलते अवर अभियंता विनोद शंकर सिंह को संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने नोटिस जारी किया है।
संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि आशियाना के सेक्टर जी में भूखंड बी-18 पर चंदन लाल करा रहे थे। कोर्ट में लगातार 20 तारीख के बाद भी निर्माणकर्ता की तरफ से कोई साक्ष्य नहीं उपलब्ध कराया गया। जांच में लगातार निर्माण जारी होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद इस निर्माणाधीन व्यावसायिक बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। इसमें मेगामार्ट शुरू करने की तैयारी थी। कैसरबाग में आनंद सिनेमा के पीछे राजेंद्र कुमार गोला बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध निर्माण करा रहे थे। व्यावसायिक उपयोग के लिए चल रहे इस अवैध निर्माण को इसके बाद सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं जोन-1 के गोततीनगर में में तीन अवैध निर्माण सील किए गए। अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि व्यावसायिक उपयोग के लिए इन निर्माणों को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-1 में जहां एमकेजायसवाल ने तीन दुकानें बना लीं। वहीं आशुतोष श्रीवास्तव ने भूखंड 3/183 विभवखंड और रंजना अग्रवाल ने भूखंड 3/187 विभवखंड पर मानचित्र के विपरीत निर्माण कर लिया। तीनों निर्माण को सील कर पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।

अवर अभियंता, पेशकार दो दिन में दें जवाब
संयुक्त सचिव ऋतु सुहास का कहना है कि मेगामार्ट के अलावा दो और निर्माण बी-16 और बी-19 पर कार्रवाई के लिए स्थल निरीक्षण किया था। यहां अवर अभियंता ने काम रूकवाने तक की कार्रवाई आदेश के बाद भी नहीं की। इसके लिए नोटिस तक भवन निर्माण करने वालों को नहीं दिए गए। इससे अवर अभियंता की सांठगांठ ही निर्माण कराए जाने में प्रतीत होती है। अवर अभियंता को दो दिन में अपना जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed