फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 G Ambulance service starts in medanta Hospital.

UP: मेदान्ता ने यूपी की पहली 5जी एंबुलेंस सेवा का किया शुभारंभ, आपातकालीन चिकित्सा में स्थापित किए नए मानक

Tue, 26 Nov 2024 01:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Nov 2024 01:41 PM IST
सार

मेदान्ता अस्पताल में प्रदेश की पहली 5जी एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हो गया है। सहायता के लिए 1068 पर कॉल करके इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन
5 G Ambulance service starts in medanta Hospital.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मेदान्ता ने उत्तर प्रदेश की पहली 5जी सक्षम एम्बुलेंस लॉन्च की है। जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में एक बड़ा कदम है। यह तकनीक रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के साथ मरीजों को बेहतर देखभाल प्रदान करती है। यह सुविधा मेदान्ता की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुरू की गई है। आपातकालीन सहायता के लिए इसे 1068 पर कॉल करके कभी भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।

विज्ञापन


5जी तकनीक के साथ आपातकालीन सेवाओं में क्रांति
यह नई 5जी एनेबल्ड एम्बुलेंस आपातकालीन सेवाओं को तेज और सटीक बनाने के लिए कई उन्नत सुविधाएं प्रदान करती है:

तत्काल डेटा ट्रांसमिशन: एम्बुलेंस से ईसीजी, हार्ट रेट और ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य डेटा रियल टाइम में अस्पताल भेजे जा सकते हैं, जिससे मरीज के आने से पहले ही अस्पताल में इलाज के लिए आवश्यक तैयारी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


रियल-टाइम एक्सपर्ट सहायता: वीडियो सपोर्ट के माध्यम से पैरामेडिक्स को लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे सफर के दौरान ही मरीज की उच्च गुणवत्ता की देखभाल संभव होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कनेक्टिविटी: एम्बुलेंस और अस्पताल के बीच सुरक्षित और निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है, जिससे मरीज के देखभाल में कोई रुकावट नहीं आने पाती।

समय पर निदान और उपचार: स्वास्थ्य डेटा के त्वरित ट्रांसमिशन से अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज शुरू हो जाता है, जिससे परिणाम बेहतर होते हैं।


मेदान्ता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा, "5जी एम्बुलेंस उत्तर प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। यह मेदान्ता की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य है कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज के इलाज के लिए हर सेकंड का सही उपयोग हो।"

आपातकालीन और ट्रॉमा केयर के एसोसिएट डायरेक्टर और प्रमुख, डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने कहा, "यह सेवा मेदान्ता की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सा को समुदाय तक पहुंचने का प्रयास है। 5जी एम्बुलेंस पैरामेडिक्स को रियल-टाइम सपोर्ट देकर अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीवनरक्षक उपाय करने में सक्षम बनाती है। टोल फ्री नंबर 1068 पर कॉल कर कभी भी उपयोग किया जा सकता है।"

मेदान्ता की 5वीं वर्षगांठ अत्याधुनिक सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने की उसकी यात्रा का प्रतीक है। यह इस बात का परिचायक है कि मेदान्ता मरीजों की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक तकनीक के उपयोग में सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed