फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4991 new corona positive found in uttar pradesh, record 15 patients died in lucknow

यूपी में 4991 नए कोरोना संक्रमित, लखनऊ में रिकॉर्ड 15 मरीजों की मौत

Sat, 22 Aug 2020 10:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Aug 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
4991 new corona positive found in uttar pradesh, record 15 patients died in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रदेश में शुक्रवार को 4991 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। 66 मरीजों की मौत भी हो गई। नए संक्रमितों में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे उनकी पुत्री, भतीजी, साला और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। शुक्रवार को 5567 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।

विज्ञापन


यह लगातार पांचवां दिन है जब प्रदेश में डिस्चार्ज मरीजों की संख्या उस दिन मिले नए मरीजों की संख्या से अधिक है। अब प्रदेश में 47 हजार 785 एक्टिव पॉजिटिव मरीज ही बचे हैं। जिनके कंधों पर राजधानी समेत प्रदेश के मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी है, कोरोना अब उन्हें ही चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी, विभिन्न अस्पतालों के कई डॉक्टरों सहित 620 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं बीते 24 घंटों में 15 मरीजों की मौत के साथ एक दिन में कोरोना से जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ राजधानी में मरने वालों की संख्या 261 हो गई है। इनमें 171 की तो अगस्त के 21 दिनों में ही मौत हुई है। राजधानी में अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 20,383 हो गई है। शुक्रवार को 744 लोग डिस्चार्ज हुए। अब तक 13,557 मरीज घर लौट चुके हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed