फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   499 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 60 प्रतिशत से भी ऊपर, 499 नए मरीज मिले

Mon, 15 Jun 2020 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jun 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
499 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

यूपी में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 62.72 फीसदी से अधिक है। इस समय प्रदेश में कोरोना के 8268 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। जबकि 4948 एक्टिव मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में अभी तक सामने आए कोरोना पॉजिटिव की संख्या 13118 है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने दर और नमूनों की जांच की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को अधिकतम 15762 नमूनों की जांच की गई थी। अब तक प्रदेश में 4.56 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा 1243 पूल टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स ने अब तक 1623027 कामगारों से उनके घर पर जाकर संपर्क किया है।
विज्ञापन


1.20 लाख सर्विलांस टीमों ने 91.48 लाख से अधिक घरों के 4.66 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया है। किसी मल्टी स्टोरी टॉवर में किसी फ्लोर पर संक्रमण मिलने पर उस बिल्डिंग को 21 दिन की जगह 14 दिन के लिए सील किया जाएगा। जबकि किसी घर से एक से ज्यादा संक्रमण के केस आने पर उस एरिया का 250 मीटर के इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिए हैं कि प्रदेश में जितने भी शिक्षक हैं चाहे वो माध्यमिक शिक्षा में हों, उच्च शिक्षा में हों या बेसिक शिक्षा में हों, उन सभी के दस्तावेजों की जांच के लिए डेडिकेटेड टीम बनाई जाए और कोई भी फर्जी पाया जाए तो उस पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed