फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   48 hindu prisoners observe roza in barabanki jail

जेल के इन 'रोजेदारों' से सीखो दंगे फैलाने वालों!

Mon, 07 Jul 2014 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Jul 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
48 hindu prisoners observe roza in barabanki jail

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बाराबंकी जिला जेल में 48 हिंदू कैदी 213 मुस्लिम कैदियों के साथ रोजे रख रहे हैं।

विज्ञापन


जेल प्रशासन भी इसमें उनकी मदद कर रहा है। इन कैदियों को सेहरी और इफ्तार के लिए खजूर, दूध जैसे सभी जरूरत के सामान दिए जा रहे हैं।

बाराबंकी जिला जेल में कुल 1000 कैदी हैं। हिंदू कैदी भी मुस्लिम कैदियों की तरह दिन भर रोजा रखते हैं और उनके साथ तड़के सुबह 3 बजे उठकर सेहरी करते हैं।

जेल अधीक्षक अशोक सागर कहते हैं कि जेल में इस तरह मुस्लिम-हिंदू भाईचारा देखकर हमें खुशी होती है। वहीं, वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सिंह राठौर का कहना है, 'सांप्रदायिक सौहार्द का यह एक शानदार उदाहरण है। हम इन कैदियों को सलाम करते हैं।

बाहर के लोग भी कर रहे जेल प्रशासन की मदद

48 hindu prisoners observe roza in barabanki jail

जेल प्रशासन के अलावा बाहर के लोग भी इन कैदियों की मदद करने को आगे आ रहे हैं।

बाराबंकी के व्यापारी नेता कपिल जैसवाल ने कैदियों को सेहरी और इफ्तार का सामान देने के लिए जेल प्रशासन से पूछा है।

उनका कहना है कि कैदियों में इस तरह की एकता को हम जेल की दीवारों से बाहर ले जाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि यह संदेश समाज में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगाते हैं लाउडस्पीकर

48 hindu prisoners observe roza in barabanki jail

एक ओर प्रदेश के पश्चिमी जिले मुरादाबाद में धर्मस्‍थल पर लाउडस्पीकर हटाने की वजह से आग फैली हुई है वहीं, लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी में हिंदू-मुस्लिम एकता देखने को मिल रही है।

यहां के हिंदू पुजारी मुस्लिम भाइयों के लिए लाउडस्‍पीकर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

बाराबंकी के एक हिंदू पुजारी शंकर तिवारी का कहना है कि वह नमाज, सेहरी और इफ्तार के वक्त लाउडस्पीकर लगाकर भजन-आरती नहीं करते हैं। यहां के जिला जेल में ‌हिंदू-मुस्लिम कैदी भी एक खूबसूरत संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed