फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   468 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी में नियंत्रण में कोरोना: प्रदेश में लगातार कमजोर हो रहा वायरस, 24 घंटे में सिर्फ 468 नए संक्रमित मिले

Sun, 13 Jun 2021 08:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Jun 2021 08:54 PM IST
सार

यूपी में हर रोज तीन लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके बावजूद संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। बीते 24 घंटे में 500 से भी कम संक्रमित मिले हैं जो कि राहत की बात है।

विज्ञापन
468 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में कोरोना वायरस लगातार कमजोर होता जा रहा है। हर रोज तीन लाख से भी ज्यादा टेस्ट करने के बाद संक्रमितों की संख्या में कमी आती जा रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 468 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2,89,943 सैम्पल जांचे गए, जिसमें सवा लाख सैम्पल आरटीपीसीआर माध्यम से टेस्ट किये गए। इस दौरान 1,221 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इससे पहले, 21 मार्च को एक दिन में 500 से कम केस आये थे। इस समय प्रदेश में कोरोना के 8986 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों में कुल पॉजिटिविटी दर मात्र 0.2% है, जबकि रिकवरी दर 98.2% हो गई है। कोरोना महामारी के बीच अब तक 16 लाख 71 हजार 852 प्रदेशवासी कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 से प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की और निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से चल रहा है। पिछले 12 दिनों में लगभग 46 लाख लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया है। बीते 24 घंटों में 18 से 44 आयु वर्ग के 2,35,683 लोगों सहित 04 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन कवर लिया है। अब तक प्रदेश में 02 करोड़ 29 लाख 35 हजार 815 डोज लगाई जा चुकी है। हमें अगले माह से प्रतिदिन 10-12 लाख वैक्सीन डोज लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष तैयारी करनी होगी। कोल्ड चेन को व्यवस्थित रखते हुए इस संबंध में सभी जरूरी तैयारी समय से पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि  कोविड महामारी के कारण इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। स्थिति सामान्य होने पर इन बच्चों को अंकसुधार का अवसर भी दिया जाए। कोई मेरिट न जारी किया जाए। परीक्षाफल तैयार करने की विस्तृत नियमावली से बच्चों व अभिभावकों को यथाशीघ्र अवगत करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में सुविधानुसार ऑनलाइन परीक्षा कराई जानी चाहिए। उच्च शिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक परीक्षाफल जारी कर सितंबर के दूसरे पखवारे से नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जानी चाहिए। संबंधित विभागों द्वारा छात्रों को प्रोन्नत करने के फार्मूले और परीक्षा आयोजन की विधि सहित सभी नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द से जल्द जारी कर दी जाए।

प्रदेश में कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। स्थिति सामान्य हो रही है, लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ। संक्रमण कम हुआ है, पर जरा सी लापरवाही संक्रमण को फिर बढ़ा सकती है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़ से बचें। पुलिस बल सक्रिय रहे।

प्रदेश में 500 से नीचे आया कोरोना मरीजों की संख्या

प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 से नीचे आ गई है। रविवार को 468 नए मरीज मिले हैं जबकि 1221 ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी तरह 53 मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश के 6 जिलों में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है जबकि 14 जिलों को छोड़ अन्य जिलों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 से कम है।

प्रदेश में 20 मार्च को 442 मरीज मिले थे। इसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हुआ। राज्य में अब तक कुल पांच करोड़, 33 लाख, 45 हजार 463 लोगों की जांच की गई है। प्रदेश में इस समय 8986 एक्टिव केस हैं। राज्य में रिकवरी दर बढ़कर 98.2 प्रतिशत हो गई है। 

सिर्फ 14 जिलों में 10 से अधिक पॉजिटिव
रविवार को सर्वाधिक 42 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसी तरह आजमगढ़ में पांच, गोरखपुर में 17, मेरठ में 16, प्रयागराज में 11, गाजियाबाद में 28, वाराणसी में 17, मुजफ्फरनगर में 16, गौतमबुद्ध नगर में 11, कानपुर में 11, लखीमपुर में 18, सिद्धार्थनगर में 13 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed