{"_id":"69e3e99f9b14190b3e081d94","slug":"4671-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-investment-lucknow-news-c-13-lko1070-1697313-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निवेश के नाम पर 46.71 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निवेश के नाम पर 46.71 लाख रुपये ठगे
Sun, 19 Apr 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई की इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी स्वप्निल मिश्र से जालसाजों ने निवेश के नाम पर 46.71 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने शनिवार को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्वप्निल के अनुसार, एक अगस्त 2025 को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। फोनकर्ता ने उन्हें निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। इस पर उन्होंने 1 से 24 अगस्त 2025 के बीच 46.71 लाख रुपये जालसाजों के बताए गए खातों में भेज दिए। आरोपियों ने बताया कि मुनाफा जोड़कर उनकी रकम 50.40 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया पर संपर्क नहीं हुआ। संपर्क होने पर जालसाजों ने और रुपये मांगे पर उन्होंने मना कर दिया। इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि पीड़ित ने जालसाजों के पांच मोबाइल नंबर दिए हैं। इन नंबरों को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।