फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 workers of the mining department begin investigation of corruption

मायावती शासनकाल के 45 कर्मियों की भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू

Sun, 23 Jun 2019 06:06 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 23 Jun 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
45 workers of the mining department begin investigation of corruption
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती शासनकाल के 45 कर्मियों की भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति की जांच सतर्कता अधिष्ठान ने शुरू कर दी है। यह जांच लोकायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर शुरू की गई है। सतर्कता अधिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल के माध्यम से शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में खनन विभाग के उन 45 कर्मियों का कच्चा चिट्ठा है, जिन्होंने स्मारकों के निर्माण में नियमों को दरकिनार करते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई। इनमें विभाग के लिपिक, वरिष्ठ लिपिक और निरीक्षक स्तर के कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


घोटाले की भी जांच

सतर्कता अधिष्ठान मायावती के वर्ष 2007 से 2012 के शासनकाल के दौरान बने करोड़ों के स्मारकों में घोटालों की भी जांच कर रहा है। उस दौरान लगभग 2600 करोड़ रुपये की लागत से स्मारक, पार्क और मूर्तियां बनवाई गई थीं। इन पार्कों में डॉ. भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और मायावती की मूर्तियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस स्मारक के निर्माण में बरती गई अनियमितता से सरकारी खजाने को 111 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। बाद में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में जांच शुरू की और कई स्थानों पर छापेमारी की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed