यूपी: धार्मिक स्थलों से 45 हजार से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए, 58 हजार की आवाज कम की गई
यूपी में बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं साथ ही बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज मानकों के अनुसार की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अलग-अलग राज्यों में लाउडस्पीकर के कारण हुए विवाद के बाद यूपी में बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के धार्मिक स्थलों से अब तक 45,773 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं जबकि 58,861 की आवाज कम की गई है। ये जानकारी उन्होंने शनिवार को दी।
Uttar Pradesh | So far 45,773 loudspeakers have been removed from various religious places across the state while the sound level of 58,861 loudspeakers was reduced and brought down to the level of standard parameters: Prashant Kumar, ADG (Law and Order)
विज्ञापन
(File Pic) pic.twitter.com/V4Tgz38113 — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 30, 2022
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन की ओर से हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराए जाने के लिए 30 अप्रैल तक की डेड लाइन तय की गई थी। उसी के अनुसार ये कार्रवाई की जा रही है। राजधानी लखनऊ में सभी मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज को कम करने के साथ हनुमान सेतु में लाउडस्पीकर हटाया गया है। अब बिना माइक के मंदिर में आरती हो रही है।
इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, आजमगढ़, मेरठ, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, सहारनपुर, बिजनौर, बरेली, हमीरपुर, इटावा, मिर्जापुर, गोरखपुर, झांसी व महोबा में भी बड़े पैमाने पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर या तो हटवाए गए हैं या फिर उनकी आवाज कम की गई है।