फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   449 corona positive found in lucknow

लखनऊः 449 कोरोना पॉजिटिव मिले, कई जगह पूरे परिवार संक्रमित, 6300 हुई मरीजों की संख्या

Mon, 27 Jul 2020 11:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
449 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

लखनऊ में कोरोना संक्रमण अब रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 449 लोग संक्रमित हुए तो वहीं रिकॉर्ड 11 मरीजों की जान भी चली गई। राजधानी में इससे पहले शनिवार को सर्वाधिक 429 मरीज मिले थे। यहां अब तक मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6300 पहुंच गई है।

विज्ञापन

 

 

 

कई इलाकों में एक ही परिवार के सभी लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो मरीजों की संख्या में वृद्धि की वजह जांच में आई तेजी है। रविवार को राहत की बात यह रही कि नए संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन

 

रविवार को केजीएमयू के कर्मचारी नेता एवं राजधानी के इंटर कॉलेज के एक शिक्षक सहित 449 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 580 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केजीएमयू के कर्मचारी नेता के संपर्क में आने वाले सात कर्मचारी होम क्वारंटीन हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह लाटूश रोड स्थित इंटर कॉलेज के अध्यापक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मलिहाबाद के नई बस्ती धनेवा गांव में एक युवक संक्रमित मिला है। वहीं, इंदिरानगर फायर स्टेशन में रहने वाले पुलिसकर्मी, उनकी पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव मिली। चिनहट कोतवाली के दो सिपाहियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

आठ कैदी संक्रमित
जिला जेल के बाद अब आदर्श कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक व जेलर के लंबरदार समेत आठ कैदी संक्रमित पाए गए हैं। जेल प्रशासन ने कार्यालयों को सैनिटाइज कराया है। वहीं, फैजाबाद रोड स्थित अस्थायी जेल में भी एक संक्रमित मिला है। 

गोमती नगर में लगातार बढ़ रहे मरीज

गोमतीनगर में रविवार को भी 20 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा चिनहट में 17, बाजार खाला में 12, ठाकुरगंज में 11, सरोजिनी नगर में 9, आलमबाग में 21, इंदिरा नगर में 22, तालकटोरा में 12, नाका में 10, हजरतगंज में 8, कृष्णा नगर में 12 और महानगर में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

कई जगह पूरे परिवार मिले
गोमती नगर के विभूति खंड में एक ही परिवार के छह, राजेंद्र नगर निवासी परिवार में छह, राजाजीपुरम निवासी परिवार में सात, अलीगंज निवासी परिवार में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
5 कालिदास मार्ग के सात मरीज: वीवीआईपी क्षेत्र 5 कालिदास मार्ग के सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं। जबकि चार लोग दो अलग-अलग परिवार के बताया जा रहे हैं।

डिस्चार्ज होने वालों में 150 से ज्यादा गंभीर मरीज
शनिवार को 429 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन रविवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। एक साथ 580 मरीजों के डिस्चार्ज होने को स्वास्थ्य विभाग अपनी उपलब्धि के रूप में ले रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसमें 150 से ज्यादा गंभीर मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। यह मरीज लेवल 2 और लेवल तीन अस्पताल में भर्ती थे। जबकि अन्य सामान्य किस्म के मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed