{"_id":"675712aa25ecf100ef017130","slug":"44-thousand-home-guards-will-be-recruited-in-uttar-pradesh-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में आने वाली है नौकरियों की बहार, जल्द होगी 44 हजार होमगार्डों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में आने वाली है नौकरियों की बहार, जल्द होगी 44 हजार होमगार्डों की भर्ती
Mon, 09 Dec 2024 10:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:11 PM IST
सार
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान किया गया है। वहीं, दौड़ को दो से बढ़ाकर ढाई किमी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 44 हजार होमगार्डों की भर्ती की घोषणा के बाद नियमावली को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। ये भर्तियां दो चरणों में होंगी। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 1.18 लाख पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में 76 हजार कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते जून माह में होमगार्ड स्वयंसेवकों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने के दृष्टिगत 42 हजार भर्तियां करने का निर्देश दिया था। साथ ही, उन्हें आपदा मित्र के रूप में तैनात करने के लिए नियमावली बनाने को कहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण के साथ बाजारों में धनवर्षा, सिर्फ तीन साल के आंकड़े कह रहे विकास की कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राममंदिर में 10 पुजारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, मोबाइल रखने की अनुमति नहीं, पालन करेंगे कठोर नियम
उन्होंने ये भर्तियां दो चरणों में करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद शासन की ओर से होमगार्ड भर्ती की नियमावली बनाई जा रही है, जिसका कार्य अंतिम चरण में है।
नियमावली में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान करने और दौड़ को दो किमी से बढ़ाकर ढाई किमी करने की तैयारी है। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का भी गहनता से अध्ययन हो रहा है। नियमावली में अलग भर्ती बोर्ड गठित करने की संस्तुति की जा सकती है।