फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   44 Rent agreement cancelled in gurunanak market

Lucknow News: गुरुनानक मार्केट के 44 किरायेदारों का आवंटन निरस्त, किराये के मकान पर अवैध तरीके से चला रहे थे होटल, गेस्ट हाउस और गोदाम

Sat, 04 Mar 2023 09:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
44 Rent agreement cancelled in gurunanak market
लखनऊ। चारबाग की गुरुनानक मार्केट के 44 किरायेदारों का आवंटन नगर निगम ने शुक्रवार को निरस्त कर दिया। इन्होंने रहने के लिए किराये पर लिए मकानों में अवैध तरीके से होटल, गेस्ट हाउस, मॉडल शॉप और गोदाम खोल रखे थे। इस संबंध में पूर्व में दिए निर्देश पर कार्रवाई न होने पर मंडलायुक्त रोशन जैकब के बृहस्पतिवार को नाराजगी जताने के बाद नगर निगम प्रशासन ने यह सख्ती की। अब किरायेदारों को आवंटन निरस्त होने का आदेश प्राप्त कराया जाएगा। यदि वे इसे नहीं लेंगे तो नोटिस मौके पर चस्पा कर दिया जाएगा। इसके 30 दिन के अंदर किरायेदारों को नगर निगम को कब्जा सौंपना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो नगर निगम सीलिंग की कार्रवाई के साथ पीपी एक्ट में जिला प्रशासन में मुकदमा दायर करेगा। इमें प्रशासन बेदखली की कार्रवाई कराएगा।
विज्ञापन



इनका निरस्त हुआ आवंटन
- भवन संख्या एक गोदावरी व दो रमेश चंद्र अरोरा को आवंटित है, लेकिन मौके पर डब्बू नामक व्यक्ति काबिज है। यहां मयंक होटल चल रहा है।
- भवन संख्या तीन किशन चंद्रा को आवंटित है, पर जटाशंकर उपाध्याय मौके पर काबिज है। उसने यहां गोदाम बना रखा है।
- भवन संख्या पांच चंद्रा देवी को आवंटित है, लेकिन कब्जा राजेंद्र सिंह दुआ का है। यहां पंजाब पैलेस होटल चल रहा है।
- भवन संख्या छह का आवंटन संदीप को है, हालांकि प्रदीप सोनकर का कब्जा है। यहां राखी होटल चल रहा है।
- भवन संख्या सात मोहन लाल गुरनानी को आवंटित है, मगर कब्जा मोहन मनवानी का है। इसी तरह भवन संख्या आठ वीडी कालरा को आवंटित है, पर इस पर भरत लाल गुप्ता का कब्जा है। इन दोनों भवनों में हरि मोहन होटल चल रहा है।
विज्ञापन

- भवन संख्या नौ बाबूराम को आवंटित है, पर सतीश कुमार का कब्जा है। यहां गोदाम चल रहा है।
- भवन संख्या दस यशपाल व धर्मपाल को आवंटित है, लेकिन चनप्रीत सिंह का कब्जा है। हर्ष दीप होटल यहां चल रहा है।
- भवन संख्या 11 तेज प्रकाश आनंद, भवन संख्या 12 नीलू कृपलानी को आवंटित है, पर दोनों पर जसबीर सिंह दुआ का कब्जा है। दोनों भवनों में रॉयलदीप होटल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवन संख्या 13 एनके केवल रमनि को आवंटित है, जबकि सोनू दुआ का कब्जा है। होटल प्रीत कांटिनेंटल यहां चल रहा है।
- भवन संख्या 14 लेखराज, 15 वासुदेव लीलानी व धनराज और 17 दिनेश नागरानी को आवंटित है। हालांकि, तीनों पर मुरलीधर आहूजा का कब्जा है। यहां मनोरंजन स्वीट हाउस का गोदाम है।
- भवन संख्या 19 बीना बरमानी और 20 महेंद्र कौर को आवंटित है, पर दोनों पर राजेंद्र सिंह दुआ का कब्जा है। भवन संख्या 21 हरजीत सिंह, 22 मनजीत सिंह, 23 श्रीमती निर्मल कौर को आवंटित है। इन पांचों भवनों में होटल पंजाब इन चल रहा है।
-भवन संख्या 24 राजमोहन सिंह, 25 गुरुद्वार मल, 26 सावित्री अमबुवानी व 27 मोरुद मल को आवंटित है। इन सभी पर सुरजीत सिंह काबिज हैं और चारों में होटल स्वागत चल रहा है।

- भवन संख्या 28 केटी बलानी, 29 मुरलीधर आहूजा, 30 दयाल दास और 31 ममता देवी को आवंटित है। हालांकि, इन सब पर कब्जा सुरजीत सिंह का है। यहां होटल आशीर्वाद चल रहा है।
- भवन संख्या 33 राजकुमार और 34 धीरज छाबड़ा को आवंटित है। हालांकि, मौके पर किताब का गोदाम और होटल परम चल रहा है।
- भवन संख्या 35 अशेाक कुमार अरोड़ा को आवंटित है, पर कब्जा धीरज छाबड़ा का है। यहां किताब का गोदाम चल रहा है।
- भवन संख्या 36 ईश्वर सिंह को आवंटित है, पर कब्जा सुरजीत सिंह का है। अवध गेस्ट हाउस यहां चल रहा है।
- भवन संख्या 37 इंद्रा रानी व 38 हुकुम चंद्र को आवंटित है, पर दोनों पर कब्जा रमेश अरोड़ा व आशीष अरोड़ा का है। इन दोनों में होटल मिलन चल रहा है।
- भवन संख्या 39 इद्रंजीत कौर व गुरुदयाल सिंह को आवंटित है, लेकिन यहां गेस्ट हाउस चलाया जा रहा है।
- भवन संख्या 40 गोविंदराम व तुलसीदास, 41 वीरेंद्र कौर को आवंटित है। हालांकि, दोनों पर कब्जा सुरजीत सिंह का है। यहां होटल रतनदीप चल रहा है।
- भवन संख्या 42 मोहन सिंह को आवंटित है। वह कपड़ों का गोदाम चला रहा है।
- भवन संख्या 43 सरन कौर को आवंटित है, पर कब्जा गुरुचरन सिंह का है। यहां कपड़ों का गोदाम है।
- भवन संख्या 44 अवतार सिंह को आवंटित है, पर कब्जा गुरुमति सिंह का है। यहां मॉडल शॉप है।
- भवन संख्या 45 अजीत कौर को आवंटित है, लेकिन कब्जा मनजीत सिंह का है। यहां मनप्रीत होटल चलाया जा रहा है।
- भवन संख्या 46 कुलवंत कौर को आवंटित है, पर काबिज हर्षदीप सिंह है। कपड़े की दुकान यहां चल रही है।
- भवन संख्या 47 वीरुमल व अमृत कौर को आवंटित है। हालांकि, काबिज सुरेंद्र पाल सिंह हैं। मौके पर शिफ्टी होटल चल रहा है।
- भवन संख्या 48 तेजुमल को आवंटित, पर काबिज सुरजीत हैं। यहां होटल सरनजीत खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed