फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   43 out of 45 doctors refused to serve in trauma

Lucknow News: ट्रॉमा में सेवा देने को तैयार नहीं हुए 45 में से 43 डॉक्टर

Fri, 01 May 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
43 out of 45 doctors refused to serve in trauma
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में नॉन पीजी जेआर के पद पर चयनित 45 में से 43 डॉक्टर नौकरी जॉइन नही की है। इससे मरीजों के इलाज में समस्या आ रही है। इन 45 डॉक्टरों का चयन मार्च माह में हुआ था। इनका वेतन करीब एक लाख रुपये से अधिक है। इसके बाद भी डॉक्टर ट्रॉमा सेंटर में सेवा देने के लिए राजी नहीं हैं।
विज्ञापन

चयनित डॉक्टरों में से 23 ने अब तक नौकरी जॉइन नहीं की है जबकि 17 डॉक्टर लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। इसके अलावा तीन अन्य डॉक्टर भी लंबे अवकाश पर हैं। इन सभी को नौकरी जॉइन न करने वाले डॉक्टरों की श्रेणी में रखा गया है। केजीएमयू की ओर से ऐसे डॉक्टरों की पूरी लिस्ट बनाकर प्रशासन को भेजी गई है, जिसके बाद नए सिरे से डॉक्टरों के चयन की तैयारी है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज के मुताबिक, नॉन पीजी जेआर काम का लोड अधिक होने की वजह से सेवा देने को राजी नहीं है। बताया नॉन पीजी के पद पर अन्य 22 डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जिनसे तीन शिफ्ट में सेवाएं ली जा रही हैं। बताया नॉन पीजी जेआर डॉक्टरों का चयन साक्षात्कार के जरिये नए सिरे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed