फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   42 people died because of weather in Uttar Pradesh.

यूपी में मौसम बना कहर, बारिश व बिजली से 42 की मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/गोरखपुर/कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी/गोरखपुर/कानपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
42 people died because of weather in Uttar Pradesh.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सूबे में मंगलवार को मौसम के कहर ने 42 लोगों की जान ले ली। तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से विभिन्न जिलों में कई जगह हादसे हुए। इसमें बिजली गिरने से वाराणसी और आजमगढ़ मंडल में 24 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, गोरखपुर और बस्ती मंडल में भी 11 लोगों के मौत की खबर है। इसी तरह अवध के जिलो में चार और कानपुर देहात में तीन लोगों की मौत हो गई।

वाराणसी और आजमगढ़ मंडल में तेज आंधी और बारिश ने बड़ी तबाही मचाई। तेज आंधी के बीच विभिन्न जिलों में गिरी बिजली से कई लोग काल के गाल में समा गए।

इन दोनों मंडलों में सबसे ज्यादा मौतें बलिया में हुई हैं। यहां आठ लोग मारे गए। जबकि गाजीपुर में छह, जौनपुर में तीन, मऊ में दो, सोनभद्र में दो के अलावा चंदौली, आजमगढ़ और वाराणसी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। यहां सोमवार को भी नौ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

इन जगहों पर इतनी हुईं मौतें

42 people died because of weather in Uttar Pradesh.

गोरखपुर और बस्ती मंडल में मौसम के कहर के चलते 11 लोगों की जान चली गई है। अलग-अलग जगहों पर बिजली की चपेट में आने से इन लोगों की मौत हुई। बिजली की चपेट में आने से पिछले 24 घंटों में दोनों मंडलों में ग्यारह लोगों की जान गई है।

यहां सिद्घार्थनगर के भरवलिया गांव में मदरसे पर बिजली गिरने से चचेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। इसके अलावा कुशीनगर में चार, देवरिया में दो और महाराजगंज में एक की मौत हुई है। दोनों मंडलों में बिजली की चपेट में आने से जहां ग्यारह लोगों की मौत हुई वहीं 23 लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से करीब आठ गंभीर हैं, जिन्हें स्‍थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

उधर, अवध के जिलों में भी बारिश और बिजली ने चार लोगों की जान ले ली। इसके अलावा कानपुर देहात के रूप थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में आंधी व बारिश से एक कच्चे मकान की छत और दीवारें ढह गईं। कमरे में सो रहे एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य भाई-बहन मामूली रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed