फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भाजपा सरकार में सिर्फ धन्ना सेठों को मिल रहा काम

भाजपा सरकार में सिर्फ धन्ना सेठों को मिल रहा काम

Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में सिर्फ धन्ना सेठों को मिल रहा काम
भाजपा सरकार में सिर्फ धन्ना सेठों को मिल रहा काम: मायावती
विज्ञापन


सुल्तानपुर। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचीं बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अकारीपुर में कहा कि भाजपा सरकार में धन्ना सेठों व पूंजीपतियों को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में काम मिल रहा है।

बीजेपी पर चुनावी वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार से किसान परेशान हैं। गरीबों एवं पिछड़े वर्गों का विकास सरकार मेें नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुुनाव में बीजेपी की चौकीदारी काम नहीं आएगी। गरीबों एवं पिछड़ों को कानूनी अधिकार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि नमो-नमो जाने वाला है। गठबंधन आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कहा कि बेटे को जनता ने नकार दिया। इसलिए मां चुनाव लड़ने आई हैं। उन्होंने आते ही जनता से झूठ बोला कि जिले से पुराना रिश्ता है।

सवाल उठाया कि यदि पुराना रिश्ता है तो वो अब तक कहां थीं। बेटा यदि चुनाव लड़ा होता तो हैसियत पता चल जाती। अपने पति का हवाला देकर इमोशनली ट्रीटमेंट से वोट मांगा जा रहा है।

मुसलमानों को भाजपा प्रत्याशी धमकी दे रही हैं। कह रही हैं कि वोट नहीं तो काम नहीं। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की ही वजह से भाजपा सत्ता में आई।

कांग्रेस व भाजपा के वादे झूठे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर चले जाते थे। क्षेत्र में आते नहीं थे। कांग्रेस के प्रत्येक परिवारों को छह हजार रुपये महीने में देने वादे पर कहा कि गठबंधन सरकार आने पर युवकों को सरकारी व निजी क्षेत्रों में रोजगार दिलाएंगे।

उन्होंने बसपा-सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि गठबंधन आने वाला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी गठबंधन प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी को लगाया है।

केंद्र में यदि गठबंधन की सरकार चाहते हैं तो एक-एक सीट जिताएं। इसके पहले गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू ने बसपा सुप्रीमो को हाथी स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।


जनसभा स्थल पर पहुंचते ही भीड़ में महिलाओं की संख्या देखकर गदगद बसपा सुप्रीमो ने वोट देने की अपील की। कहा कि महिलाएं सुबह सारा काम छोड़कर पहले वोट डालें। इसके बाद घर का खाना बनाएं। पुरुष भोजन के लिए कहते हैं तो उनसे कहें कि वोट डालने तक व्रत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed