{"_id":"5c1bd1cebdec2256cd7e123e","slug":"41545327054-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व नौकरशाहों की चिट्ठी के जवाब में भाजपा एमएलए ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व नौकरशाहों की चिट्ठी के जवाब में भाजपा एमएलए ने लिखा पत्र
Thu, 20 Dec 2018 11:00 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर बवाल
बुलंदशहर की घटना पर देश के 83 पूर्व नौकरशाहों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से त्यागपत्र मांगने वाली चिट्ठी के जवाब में बुलंदशहर के ही अनूपशहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने खुला पत्र लिखकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन अधिकारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। शर्मा ने इन पूर्व नौकरशाहों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘ आपका पत्र देखकर ऐसा लगा कि आपका कृत्य राजनीति से प्रेरित है। आपकी राष्ट्रभक्ति पर बिल्कुल संदेह नहीं है।
आपकी चिंता वाजिब हो सकती है। पर, इस पत्र को लिखने से पहले यदि आप सबने घटनास्थल का दौरा करके वस्तुस्थिति व परिस्थितियों की सही जानकारी ले ली होती तो मुझे और प्रदेश के नागरिकों को आपकी चिंता को लेकर बिल्कुल शंका न होती। आपको इस बात का भी एहसास होना चाहिए कि जिन्होंने गोकशी की उन्होंने सही मायने में अपराध किया है।’ इस घटना पर बोलने से पहले आपको बताना चाहिए कि मथुरा में पुलिस अधिकारी की शहादत पर चुप्पी क्यों रही थी।