फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नानपारा में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र

नानपारा में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र

Fri, 20 Jul 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
नानपारा में बनेगा कृषि विज्ञान केंद्र
नानपारा (बहराइच)। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौघोगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज फैजाबाद से संबद्ध कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना नानपारा में बाईपास के निकट होगी। इसके लिए 3.5 करोड़ का बजट केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया है। 2.5 करोड़ की पहली किश्त जिले को मिल गई है। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को नानपारा पहुंचकर भूमि पूजन कर कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


नानपारा में बाईपास के निकट 12.5 हेक्टेयर जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नानपारा पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 3.5 करोड़ का बजट कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कृषि विज्ञान केंद्र निर्मित होगा।
विज्ञापन


खेती किसानी पर शोध की बेेहतर व्यवस्थाएं होंगी। जिससे क्षेत्र के लोग उन्नत खेती कर खेती किसानी को और बेहतर बना सकें। इस मौके पर कृषि मंत्री ने नरेंद्र प्रसार पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने वैज्ञानिक विधि से खेती कर आय बढ़ाने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति जेएम सिंधु, जिला अध्यक्ष भाजपा श्याम करन टेकडीवाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीनाथ शुक्ला, गुलाबचंद शुक्ला, ओमप्रकाश गुप्ता, अभय मदेशिया, आशीष पांडेय, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव समेत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अधिकारी मौजूद रहे।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाईं। कहा जब से भाजपा की सरकार आई है किसानों के धान बौर गेहूं समेत अन्य उपज में प्रदेश अग्रणी है। डेढ़ साल में 17 हजार करोड़ रुपये का गेहूं किसानों से खरीदा है। डेढ़ सालों में 18 विज्ञान केंद्र की भूमि उपलब्ध कराकर कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का कार्य किया है।


श्रावस्ती और इलाहाबाद में भूमि उपलब्ध न होने से अभी वहां पर कृषि विज्ञान केंद्र नहीं खुल सका है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह अपने आपको धरती पुत्र कहते हैं पर किसानों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कारखाने से आलू निकल सकता है पर हमारे किसान के खेतों से दाल व आलू ही निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed