फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 बोरी सरकारी अनाज पकड़ा

500 बोरी सरकारी अनाज पकड़ा

Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
500 बोरी सरकारी अनाज पकड़ा
बहराइच। गोंडा-बहराइच मार्ग पर इदनापुर गांव के पास एसडीएम पयागपुर ने पांच सौ बोरी गेहूं व चावल पकड़ा। अनाज सरकारी बोरियों में भरा था।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति और विपणन विभाग की टीम जांच में जुट गई है। अनाज गोंडा भेजा जा रहा था। उप जिलाधिकारी पयागपुर डॉ. संतोष उपाध्याय ने तहसील पयागपुर अंतर्गत पयागपुर से विशेश्वरगंज मार्ग पर स्थित ग्राम इदनापुर के निकट अनाज लदे ट्रक को पकड़ा।

ट्रक पर लगभग 500 बोरी गेहूं व चावल लदा था। अनाज खाद्य विभाग की बोरियों में भरा था। ट्रक चालक राम अवतार ने बताया कि गोंडा निवासी अमिताभ मिश्रा ट्रक के मालिक हैं। उन्होंने जनसेवा केन्द्र संचालित करने वाले राहुल तिवारी के माध्यम से ट्रक को लोड किया था। अनाज गोंडा ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


गोंडा में बीते दिनों हुए बड़े अनाज घोटाले के पकड़े जाने के बाद अधिकारी जांच में जुट गए हैं। उप जिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी अनाज का लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक को तलब किया गया है। खाद्य विपणन विभाग की टीम भी जांच में लगी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed