{"_id":"5b2d33244f1c1bb06e8b9470","slug":"41529688868-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वृद्धा को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वृद्धा को रौंदा
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के कन्नूपुर किशुनपुर गांव निवासी एक वृद्धा को शुक्रवार शाम उस समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जब वह गांव के बाहर बाग से घर लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्नूपुर किशुनपुर गांव निवासी पार्वती (90) पत्नी श्रीराम शुक्रवार की शाम गांव के बाहर स्थित बाग से घर लौट रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सांस चलने की उम्मीद में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पुत्र प्रदीप कुमार ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।