{"_id":"5b16d7ba4f1c1bf76e8b677b","slug":"41528223674-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू लोडर ने तीन बहनों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू लोडर ने तीन बहनों को रौंदा, एक की मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरी तरह जख्मी दो बच्चियों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
खैराबाद (सीतापुर)। एक बेकाबू लोडर (डाला) ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खेल रही तीन मासूम बहनों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बहनें बुरी तरह जख्मी हुई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नागरिकों ने वाहन समेत चालक को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये हादसा खैराबाद थाना इलाके के कांशीराम आवासीय कॉलोनी के समीप हुआ।
थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी निवासी संजय की तीन बेटियां शालू (8), शीलू (6) तथा प्रांशू (2) सड़क के किनारे रविवार सुबह कल्लू की दुकान के पास खेल रही थीं। इसी बीच एक डाला मुर्गी लादकर हाईवे की ओर जा रहा था। एकाएक एक डाला बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खेल रही बच्चियों को रौंद दिया।
विज्ञापन
इस हादसे में मासूम प्रांशू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शालू और शीलू बुरी तरह जख्मी हो गईं। आननफानन परिवारीजनों व स्थानीय नागरिकों ने घायल बच्चियों को जिला अस्पताल लेकर भागे और वहां पर दोनों को भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
उधर, हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को चालक समेत नागरिकों ने दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।