{"_id":"5b15863a4f1c1bf16e8b61ef","slug":"41528137274-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभासद समेत दो पर गैंगरेप का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सभासद समेत दो पर गैंगरेप का केस दर्ज
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा नेता समेत दो लोगों पर घर में घुसकर गैंगरेप करने का केस दर्ज कराया है। ये कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। रामकोट के एक गांव की निवासी महिला ने आरोप लगाया कि कई माह पूर्व वह घर में अकेली थी, परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे।
इसी बीच गांव के विपिन मिश्रा, लवकुश के साथ घर में घुस आए और उसे अकेली पाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना का विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी चले गए। घटना को लेकर महिला ने रामकोट थाने में तहरीर दी। लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की।
इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ वाद दायर किया। मामले को कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 29 मई को पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर रामकोट पुलिस ने भाजपा नेता विपिन और लवकुश के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मामले में नामजद विपिन मिश्रा मिश्रिख के सभासद है और भाजपा का मंडल अध्यक्ष है। थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।