फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सीएम बोले, खत्म हो कुतों का आतंक

सीएम बोले, खत्म हो कुतों का आतंक

Sat, 12 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम बोले, खत्म हो कुतों का आतंक
अफसरों संग बैठक कर ठोस रणनीति बनाने के दिए आदेश
विज्ञापन

सीतापुर। आदमखोर कुत्तों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्रवाई के मूड में नजर आए। उन्होंने जिम्मेदारों से दो टूक कहा कि हर हाल में इन आदमखोर कुत्तों से आम जनमानस को निजात मिलनी चाहिए। दहशत और भय का माहौल खत्म करें। मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों के साथ बैठक में अधीनस्थों को ठोस रणनीति बनाने के आदेश दिए।

बता दें कि खैराबाद, तालगांव, शहर कोतवाली, मछरेहटा, मानपुर आदि थाना क्षेत्र की आठ लाख की आबादी इन दिनों खौफ के साये में जी रही है। इस क्षेत्र में कुत्तों ने करीब 12 बच्चों को निवाला बनाया है। जबकि करीब 26 बच्चों को घायल कर चुके हैं। इन घटनाओं को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


सीतापुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारों से दो टूक कहा कि हर हाल में आदमखोर कुत्तों का आतंक खत्म होना चाहिए। गांव-गांव सुरक्षा समितियां बनाई जाएं। कुत्तों से निजात दिलाने के लिए एक अभियान चलाया जाए। प्रशासन के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक को इस अभियान में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इसी तरह से पुलिस, वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग व आम जनमानस भी अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए कि बच्चों को कभी भी अकेला घर के बाहर न जाने दें। लोग लाठी-डंडा साथ लेकर घर से बाहर निकलें।


आदमखोर कुत्तों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतापुर तहसील क्षेत्र के बाशिंदों को इस भय व दहशत से मुक्ति दिलाई जाए। इस मौके पर डीएफओ डॉ. अनिरुद्ध पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed