फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पीपा पुल धंसने से छह हजार लोग परेशान

पीपा पुल धंसने से छह हजार लोग परेशान

Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पीपा पुल धंसने से छह हजार लोग परेशान
शुजागंज (फैजाबाद)। रुदौली क्षेत्र के कैथी घाट पर घाघरा नदी पर बने पीपा पुल के जर्जर होने व कुछ पीपे नदी में डूब जाने सेे आसपास के ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल की मड़ाई करके अनाज घर लाना दुश्वार हो गया है। पुल जर्जर होने के कारण ट्रैक्टर व अन्य साधन पुल से पार नहीं जा पा रहे हैं। इसके चलते फैजाबाद की रुदौली व गोंडा जनपद की तरबगंज तहसील के करीब एक दर्जन गांवों के छह हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रुदौली तहसील क्षेत्र के कैथी घाट पर पीपा पुल के 2013 में बनने से दो मंडल व चार जिलों की दूरी कम हो गई थी। लेकिन वर्तमान में पुल के पीपे पदी की धारा में समा जाने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते रुदौली तहसील के महंगू का पुरवा, सल्लाहपुर, सहरी, अख्तिायरपुर, पस्ता, पसोया, बरई, बानपुर, विचाला, बेगमगंज व हैदरगंज व गोंडा जनपद के तरबगंज तहसील के गांव उमरीबेगमगंज, बान का पुरवा, ऐली, कोयलावर, असवा, बासगांव के करीब छह हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रुदौली तहसील के इन गांवों के किसानों की करीब पांच सौ बीघा गेहूं की फसल गोंडा की तरबगंज तहसील के घाघरा नदी के कछार पर तैयार है। उसे वहां से काटकर घर लाने के लिए यही पुल एकमात्र साधन है। महंगू पुरवा निवासी राजकमल यादव ने बताया कि पुल पानी में डूबने के कारण अब मड़ाई करके अनाज घर लाना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवेंद्र ने बताया कि तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक शिकायत की गई, लेकिन सभी अफसरों का जवाब मिलता है कि यह काम गोंडा जनपद से हो रहा है। वहीं, शुक्रवार को गोंडा जिले के अधिकारियों की टीम ने इस पुल का जायजा लिया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग गोंडा के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इस समय मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। दो-एक दिन में मजदूर मिलने पर पीपा का पुल सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed