{"_id":"5ade27394f1c1b350a8b6163","slug":"41524508473-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में मांस खाने से 50 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में मांस खाने से 50 लोग बीमार
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव के मजरा बारी गोहना में पार्टी में मांस खाने से 50 से अधिक लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गंभीर हालत में 10 लोगों को अमेठी जिले की सिंहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही सीएचसी महराजगंज के डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और 41 मरीजों को दवा देकर इलाज किया गया।
पूरे शुक्लन गांव के मजरा बारी गोहना में रविवार को पार्टी में ग्रामीणों ने मांस खाया था। लोगों की रात में ही उल्टी-दस्त के साथ हालत खराब होने गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। रात में ही झोलाछॉप से इलाज शुरू कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर 10 लोगों को सिंहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में रामकरन, रमेश, गुरुदीन, रनजीत, रामचंद्र, राममिलन, संतराम, रामप्रकाश, ननकऊ, हंसराज, कमलेश, धीरेंद्र, गुड्डू, बाबादीन, महादेव, जय सिंह के अलावा महिलाएं व बच्चे भी शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल के लिए मात्र एक इंडिया मार्का हैंडपंप है, जो कि खराब हो गया है। ज्यादातर लोग प्रदूषित पानी पीने को विवश हैं।
सूचना पर महाराजगंज से डॉ. भावेश यादव, डॉ अनुज, एएनएम कीर्ति बाजपेई, प्रभारी संक्रामक रोग आरएन सिंह, आशा बहू मौके पर पहुंचे और पीड़ित लोगों का इलाज किया। ओआरएस का घोल भी दिलवाया गया। डॉ. भावेश यादव का कहना है कि यह बीमारी विषाक्त भोजन खाने से हुई है। मरीजों को दवाएं दे दी गई हैं और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पार्टी में में कच्चा मांस खाने के कारण लोगों को समस्या हुई है। उधर, सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में टीम भेजी गई है। अब कोई समस्या नहीं है। खानपान खराब होने के कारण समस्या आई थी।